2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर पहुंचते ही खुला सरकार के तोहफों का पिटारा… हुई ये बड़ी घोषणा

जोधपुर पहुंचते ही खुला सरकार के तोहफों का पिटारा... हुई ये बड़ी घोषणा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 21 Jun 2018, 6:43 PM IST

sports complex of Rs 10 lac to be built in Bhopalgarh town of Jodhpur

sports complex of Rs 10 lac to be built in Bhopalgarh town of Jodhpur

भोपालगढ़/जोधपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री प्रदेश के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में हैं। उनके यहां पहुंचते ही जिले के लिए तोहफों का पिटारा खुल गया। जिले के भोपालगढ़ क्षेत्र के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री कमसा मेघवाल ने कहा कि राज्य की वसुंधरा राजे सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसमें किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रखी जाएगी। सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर विकास कार्य करवाए हैं। राज्यमंत्री मेघवाल ने यह बात कस्बे के मेघवाल समाज में करीब 10 लाख की लागत से बनने वाले स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स के शिलान्यास समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

बेरोजगार युवकों को दिया रोजगार
इस मौके पर अपने संबोधन में राज्यमंत्री मेघवाल ने कहा कि वसुंधरा सरकार ने अपने साढे 4 साल के कार्यकाल में लाखों बेरोजगार युवकों को रोजगार देने का काम किया। किसानों को पूरी बिजली मिली और बरसों से बिजली की बाट जोह रहे गांव-ढाणियों में भी घर-घर विद्युत कनेक्शन दिए गए। सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर भी व्यापक प्रबंध किए और पुलिस व्यवस्था तंत्र में भी व्यापक सुधार किया गया है। मेघवाल ने कहा कि उन्होंने भी अपनी ओर से क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए और समाज के सभी वर्गों के हितों का पूरा ध्यान रखा। आगे भी उनकी ओर से क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।


वसुंधरा ने किया प्रदेश का चहुंमुखी विकास
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भोपालगढ़ प्रधान चिमनसिंह चौधरी ने कहा कि वसुंधरा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। पंचायतीराज व्यवस्था को इस कदर मजबूत किया गया है, कि आज लोगों को अपने सामान्य कामकाज के लिए जिला मुख्यालय अथवा सचिवालय तक नहीं घूमना पड़ता है और उनके काम ग्राम पंचायतों व पंचायत समिति स्तर पर भी हो जाते हैं। इसके साथ ही मनरेगा एवं पंचायतीराज की कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भी गांवों के विकास में चार चांद लगाए गए हैं।


ये रहे मौजूद
इस मौके पर भोपालगढ़ सरपंच जमना जेपी देवड़ा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम जाखड़, मंडल महामंत्री भीरमराम रलिया, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष महावीर लक्ष्मणराम चौधरी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री ओमप्रकाश चौटिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। मेघवाल समाज के अध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक कोष से करीब 10 लाख रुपए की लागत से बनवाए जाने वाले मेघवाल समाज स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स का राज्यमंत्री मेघवाल व प्रधान चौधरी ने शिलान्यास किया। इस मौके पर मेघवाल समाज के कई लोग मौजूद थे।