10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान गौरव यात्रा :  रथ पर फेंके पत्थर, सीएम ने कहा- हम डरने वाले नहीं

-मुख्यमंत्री बोली, पत्थर फैंक कर एक महिला को डरा रहे हैं, हम ऐसे डरने वाले नहीं हैं, हम फिर जीतेंगे
2 min read
Google source verification
Crowds throw stones on Rajasthan Gaurav Yatra in Pipar city

राजस्थान गौरव यात्रा : मुख्यमंत्री के काफिले पर पथराव, पीपाड़ सिटी में भारी हंगामा

जोधपुर के पीपाड़ सिटी में मुख्यमंत्री को करना पड़ा विरोध का सामना
पीपाड़ सिटी (जोधपुर)

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के शनिवार रात यहां पीपाड़ सिटी पहुंचने पर कुछ युवकों ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नारे लगाते हुए रथ पर पत्थर फेंके। इस दौरान पीपाड़ रोड तिराहे पर कुछ युवकों ने काले कपड़े लहराते हुए गहलोत के नारे लगाए। कुछ अंतराल में कुल तीन पत्थर फेंके गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। इस पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से इन युवकों को पकड़ कर लाने को कहा, लेकिन वे भाग छूटे। सीएम ने कहा कि एेसी हरकतों से हम डरने वाले नहीं है। राजे ने कहा कि गहलोत का नाम लेकर पत्थर फेंकने वाले समझ लें कि जनता ने निर्णय ले लिया है। वो विकास चाहती है, हम फिर जीतेंगे। महिला को डराने का कृत्य करने वाले सभ्य समाज का हिस्सा नहीं हो सकते। पत्थरबाजी की घटना पर सीएम ने पालिकाध्यक्ष को रथ पर बुलाया। पालिकाध्यक्ष ने कहा, हम शर्मिंदा है।


थाने के पास ही विरोध प्रदर्शन
मुख्यमंत्री का काफिला रात 9 बजे जैसे ही पीपाड़ सिटी में दाखिल हुआ उपखंड संघर्ष समिति और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री का रथ पहुंचा तो उपस्थित आंदोलनकारियों ने जेब से काले कपड़े निकाल लहराना शुरू कर दिया। अचानक डाक बंगले के पास माहौल खराब होते ही सुरक्षा बलों के जवानों ने डंडे फटकार विरोध करने वालों को खदेड़ा। पुलिस थाने के पास मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के सभा स्थल पर भी गहलोत के समर्थन में नारे लगे तो मुख्यमंत्री ने अपने रथ से बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगा जवाब दिया। उन्होंने भारी विरोध के बाद यहां से चुनाव जीतने की खुली घोषणा की। तभी कुछ युवकों ने कुर्सियां पलटनी शुरू कर दी तो पुलिस को फिर से बल प्रयोग कर माहौल को नियंत्रण में करना पड़ा।


सुरक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री को रथ से कार में बैठाया गया और वापसी के दौरान तेज रफ्तार से काफिला रात दस बजे जोधपुर के लिए निकल गया। बिगड़े माहौल को देखते हुए शहर में सुरक्षा बलों का देर रात तक पड़ाव रहा। वहीं विरोध करने वालों की भी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।