4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फलोदी अस्पताल में इतनी ओपीडी और अब तक जिला अस्पताल क्यूं नहीं बना?

बैठक के दौरान कलक्टर कुछ मुद्दों पर झल्ला उठा और कहा कि इतने दिनों काम नहीं हुआ तो कब होगा। अब मुझे आपकी बातों पर विश्वास नहीं है। मैं खुद सीएम से बात करुंगा।  

3 min read
Google source verification
District Collector's meeting of People of Representatives of Leo Phalodi and Bap Block

फलोदी. जिला कलक्टर ने गुरुवार को समस्याओं के निराकरण को लेकर फलोदी व बाप ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों की बैठक ली।


पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
फलोदी. जिला कलक्टर डॉ. रवि सुरपुर ने गुरुवार को नगरपालिका टाऊनहॉल में जनकल्याणकारी योजनाओं के फीडबैक व समस्याओं के निराकरण को लेकर फलोदी व बाप ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में कलक्टर समस्याओं को लेकर कड़ा रुख दिखाया और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलक्टर कुछ मुद्दों पर झल्ला उठा और कहा कि इतने दिनों काम नहीं हुआ तो कब होगा। अब मुझे आपकी बातों पर विश्वास नहीं है। मैं खुद सीएम से बात करुंगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सुरपुर ने कहा कि प्रशासन व अधिकारियों का कार्यकाल सीमित नहीं होता है और जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल सीमित समय का होता है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि जनता की समस्याओं का समाधान कर उनको राहत प्रदान करें। जिला प्रशासन द्वारा अलग-अलग जगहों पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ज्वलंत समस्याओं निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत कार्यों की स्वीकृति में एनआरएम के ६५ फीसदी कार्य होने चाहिए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविचल चतुर्वेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर मानाराम पटेल, उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार जैन, नगरपालिकाध्यक्ष कमला थानवी, फलोदी प्रधान अभिषेक भादू, मगसिंह ने सम्बोधित किया।
बैठक में राधाकिशन थानवी, प्रदीप भार्गव, सरपंच विक्रमाद्वितीय सिंह, जेपी जोशी, दिनेश जैन, बबीता विश्नोई, रेशमाराम, किशन पालीवाल, हमीद खेताणी, माणकलाल सुथार, सम्पत चाण्डा, रहमतुल्ला, धोकलराम विश्नोई, सुरेश विश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मुद्दे जो सुर्खियों में रहे-
क फलोदी में बने जिला अस्पताल- बैठक में फलोदी के राजकीय चिकित्सालय में प्रतिदिन ९००-१००० की ओपीडी के बावजूद यहा अस्पताल को जिला अस्पताल का दर्जा नहीं मिलने के मामले में जिला कलक्टर ने सीएमएचओ डॉ. सुरेन्द सिंह चौधरी से कहा कि जो कस्बा जिले की मांग कर रहा है। वहां २४ घण्टे चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए तथा यहां जिला अस्पताल को लेकर आपने मुझसे बात भी नहीं की। जिस सीएमएचओ ने कहा कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात चल रही है, तो कलक्टर ने कहा कि मुझें आपकी बातों पर विश्वास नहीं है। यहां बैठे-बैठे कहने से क्या होगा।
क गौरवपथ को एक माह में करें तैयार- बैठक में गौरव पथ पर सर्किल के पास शेष रही सडक़ व लाइटें लगाने के काम को लेकर उठे मुद्दे पर कलक्टर ने संबंधित विभाग को अगले एक माह में गौरव पथ को उद्घाटन के लिए तैयार करने के निर्देश दिए।
क दो सप्ताह में ब्लड बैंक करें शुरू- ब्लड बैंक शुरू करने के मुद्दे पर कलक्टर सीएमएचओ को अगले दो सप्ताह में ब्लड तैयार कर शुरू करने के निर्देश दिए।
क शेखासर में पूरा करें गौरवपथ निर्माण- शेखासर में गौरवपथ निर्माण में ७५० मीटर के बाद शेष रहे कार्य का मुद्दा उठा। जिस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी हजारीराम विश्नोई को कलक्टर ने तत्काल मौके पर जाकर विवाद सुलझाकर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जनप्रतिनिधियों ने उठाई समस्याएं-
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने फलोदी नगरपालिका क्षेत्र में मलार रोड के निर्माण में विद्युत पोल हटाने की कार्रवाई करने, हाऊनहॉल की मरम्मत के लिए विधायक कोष की राशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करवाने, कानसर में ग्राम ज्योति योजना से ग्रामीणों को लाभान्वित करने, भोजासर के हनुमानपुरा व मोखेरी के रामपुरा वर्तमान रिकॉर्ड में बाप पंचायत होने से परेशानी होने, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में विभिन्न ढाणियों में वंचित लोगों के कनेक्शन करने, कृषि विभाग के अधिकारी सप्ताह में कुछ दिन कार्यालय में उपस्थित रहने, मेले के दौरान रास्ते में जातरूओं के लिए पानी की व्यवस्था करने, मांडा योजना के प्रस्ताव की स्वीकृति दिलाने, बाप में पशुधन के लिए चारे पानी की व्यवस्था करने, पंचायत समिति के प्रस्ताव समिति के अधिकारियों के साथ चर्चा कर स्वीकृत करने, सडक़ों की मरम्मत, ढाणियों में टेंकरों से जलापूर्ति करवाने, आमला में सडक़ किनारे तारबंदी हटाने, आंगनवाड़ी केन्द्र खोलने, होपारड़ी में स्वच्छ जलापूर्ति बहाल करने, मोरिया में उमावि का विस्तार करने, बीठड़ी में आंगनवाड़ी केन्द्र खोलने, ननेऊ में पशुचिकित्सालय, उप स्वाथ्य केन्द्र में स्टाफ नियुक्त करने, गौरवपथ, जलापूर्ति सुचारू करने, ढढू में जोगीमगरा से गरीबमगरा तक पाइपलाइन दुरूस्त करवाकर जलापूर्ति सुचारू करने, खीचन में अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस जाप्ता उपलब्ध करवाने, खेल मैदान, भोजासर में पीएम आवास योजना में लोगों को लाभान्वित करने, ३३/११ का जीएसएस निर्माण शुरू करने, बैंगटी कलां के लोकायत में आबादी भूमि की समस्या, लंगा परिवारों को भूमि उपलब्ध करवाने, फलोदी में ब्लड बैंक शुरू करने, डीटीओ कार्यालय का उद्घाटन करवाने, शहर में स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने, सीवरेज लाइन सुचारू करने, अघोषित बिजली कटौती, खाद्य सुरक्षा व अन्त्योदय येाजना में लोगों को लाभान्वित करने, घटोर सहित कई ग्राम पंचायतों में ग्राम ज्योति योजना के प्रथम चरण का कार्य अधूरा होने के मुद्दें उठाए।