10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : अकीदत व एहतराम से मनाया जा रहा ईद मीलादुन्नबी, जुलूस निकाल दे रहे आपसी भाईचारे का संदेश

जश्ने ईद मीलादुन्नबी का मुख्य समारोह बुधवार को सुबह 8 बजे से जालोरीगेट स्थित ईदगाह मैदान में मनाया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
eid news

Eid Milad Un Nabi, Eid Miladunnbi procession, eid milad un nabi celebration, eid milad un nabi news in hindi, eid mubarak, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर। मजहबे इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद सअव के दुनिया में आमद का उत्सव ( यौमे पैदाइश) ईद मीलादुन्नबी बुधवार को अकीदत व एहतराम से मनाया गया। ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में सुबह आयोजित जुलूस-ए-मोहम्मदी में अकीदतमंदों का सैलाब सा उमड़ा। उम्मेद राजकीय स्टेडियम से जुलूस को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जोधपुर शहर विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार, मौलाना फैयाज अहमद रज़वी, निगम में प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र सोलंकी, समाजसेवी इकबाल खान, सुपारस भंडारी आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जालोरीगेट ईदगाह तक आयोजित जुलूस के दौरान समाज के युवक-बच्चों और बुजुर्गों में खासा उत्साह नजर आया। हाजी हमीम बक्ष के संयोजन में आयोजित जुलूस-ए-मोहम्मदी में घोड़ों, ऊंटों व बग्गी में सवार मुस्लिम समाज के युवक भाईचारे का पैगाम लिए हाथीराम ओडा, सोजतीगेट पुरी तिराहा, एमजीएच रोड, जालोरीगेट होते हुए ईदगाह परिसर पहुंचे। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों व समिति पदाधिकारियों का अल्पहार एवं शीतल पेय से स्वागत किया गया। जश्ने ईद मीलादुन्नबी का मुख्य समारोह जालोरीगेट स्थित ईदगाह मैदान में आयोजित किया गया। मुफ्ती ए आजम राजस्थान मौलाना शेर मोहम्मद रजवी के सरपरस्ती में आयोजित समारोह में देश के इस्लामी विद्वानों ने तकरीर पेश की। समारोह सुबह 8 बजे तिलावते कुरान से आरंभ हुआ।