11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली बाइक सवार पिता-पुत्र की जान, ट्रेलर छोड़ चालक भागा

जैसलमेर रोड पर केरू फांटा के पास 12 मील सरहद में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट से मोटरसाइकिल सवार पिता व पुत्र की मृत्यु हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur accident

जोधपुर। जैसलमेर रोड पर केरू फांटा के पास 12 मील सरहद में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट से मोटरसाइकिल सवार पिता व पुत्र की मृत्यु हो गई। दुर्घटनास्थल से कुछ दूर ट्रेलर खड़ा कर चालक भाग निकला। हादसा में इतना भयानक था कि देखने वालों की रूह कांप गई। दोनों के शरीर बुरी तरह से बिखर गए। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

राजीव गांधी नगर थाने में एसआइ मनोजकुमार के अनुसार बालेसर थानान्तर्गत गोपालसर में रामदेवनगर निवासी पुंजराजसिंह (66) पुत्र अनोपसिंह प्रोस्टेट की जांच के लिए पुत्र नवलसिंह (27) के साथ सुबह मोटरसाइकिल पर जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल आ रहे थे। मोटरसाइकिल नवलसिंह चला रहा था।

58 वर्षीय अधेड़ ने नाबालिग से बलात्कार, अश्लील वीडियो भेज चचेरी बहन को बनाना चाह रहा था शिकार

केरू फांटा 12 मील के पास ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया और पिता-पुत्र उछलकर सड़क पर जा गिरे। ट्रेलर दोनों को कुचलकर आगे निकल गया। दोनों के शरीर क्षत-विक्षत हो गए। मौके पर ही उनका दम टूट गया।

मौके पर जमा लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एनएचएआइ की एम्बुलेंस ने दोनों के शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपे गए। हादसे के बाद चालक ट्रेलर को भगा ले जाने के बाद लावारिस छोड़ भाग निकला। चालक की तलाश की जा रही है।

बिखर गए अंग
ट्रेलर का टायर पिता-पुत्र के ऊपर से निकल गया। दोनों के शरीर पूरी तरह बिखर गए। पुलिस व एम्बुलेंस कर्मचारियों को काफी मशक्कत कर शरीर के अंग एकत्रित कर मोर्चरी भिजवाए।