10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा की बायोपिक ‘संजू’ को छोड़ थिएटर से बाहर आ गए लोग, लिया रिफंड

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
fire broke out due to short circuit in AC in movie theater of Jodhpur

fire broke out due to short circuit in AC in movie theater of Jodhpur

जोधपुर। राजस्थान सहित पूरे भारत में शुक्रवार को संजय दत्त के जीवन पर आधारित बायोपिक संजू रिलीज हुई। जहां फिल्म को लगभग सभी जगह सराहा गया, वहीं जोधपुर में लोग फिल्म देखते हुए बाहर आ गए। यही नहीं लोगों को रिफंड भी दिया गया।

अगर आप सोच रहे हैं कि यहां लोगों को संजू पसंद नहीं आई, तो आप गलत हैं। दरअसल जोधपुर के हाईकोर्ट रोड पर पुलिस कन्ट्रोल रूम के सामने स्थित एक मॉल के एसी प्लांट में दोपहर को शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे मॉल में धुंआ ही धुंआ हो गया। मॉल में धुएं के कारण अफरा-तफरी मच गई। धुआं ही धुआं फैलने से मॉल के मल्टीप्लेक्स में मौजूद दर्शक बाहर निकल गए। जिन्हें बाद में टिकट राशि रिफंड की गई।


उदयमंदिर थानाधिकारी राजेश यादव के अनुसार आइनॉक्स मॉल के एसी प्लांट में दोपहर को शॉर्ट सर्किट हो गया और धुआं निकलने लगा। मल्टीप्लेक्स में बहुज सारा धुआं फैल गया। यह देख मॉल के मल्टीप्लेक्स में संजू और जुरासिक वल्र्ड फिल्म देख रहे दर्शकों में अफरा-तफरी सी मच गई। सभी मॉल से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि भगदड़ में कोई हताहत नहीं हुआ। नागौरी गेट से एक दमकल भी मौके पर पहुंची। बाद में शॉर्ट सर्किट को दुरुस्त कर लिया गया। साथ ही मल्टीप्लेक्स के दर्शकों को टिकट राशि भी लौटा दी गई।

आज ही रिलीज हुई है संजू
आपको बता दें कि संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म संजू आज ही देशभर में रिलीज हुई है। इसे देखने के लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग भी करवा रखी थी। मल्टीप्लेक्स खचाखच भरा था। लोगों में इस फिल्म के लिए काफी उत्साह था। फिल्म के रिव्यूज भी काफी अच्छे आए हैं। जिसने भी मूवी देखी है, वो तारीफ किए बिना नहीं रह पाया। तीन घंटे की समयावधि में संजय के सैंतीस साल के जीवन को सिल्वर स्क्रीन पर बखूबी उतारा गया। फिल्म में संजय की भूमिका रणबीर कपूर ने निभाई है। रणबीर ने अपनी अदाकारी से सारे फैंस का दिल जीत लिया।