7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘संजू’ ने बटोरी वाहवाही, लखनऊ में होगी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग

फिल्म संजू आज यानी 29 जून को सिनेमा घरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है

2 min read
Google source verification
sanju

'संजू' ने बटोरी वाहवाही, लखनऊ में होगी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग

लखनऊ. पदमावत और रेस 3 के बाद इस साल की तीसरी बड़ी फिल्म 'संजू' आज यानी कि 29 जून को रिलीज हो चुकी है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त की जिंदगानी कोे बयां करती है। 'रॉकी' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले संजय दत्त की लाइफ में कई ऐसे लेयर्स आए, जिसकी वजह से उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे। इन लेयर्स को बखूबी राजकुमार हिरानी ने बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने पेश किया है। बात अगर ऑडियंस रिव्यू की करें, तो ट्विटर से लेकर फेसबुक तक हर जगह 'संजू' के रणबीर की तारीफ हो रही है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल ने कहा कि रणबीर कपूर की शानदार एक्टिंग को शब्दों में बयां नहीं किया सकता। ऐसा लगता है मानो हम एक ही समय पर एक ही एक्टर की 5-6 अलग-अलग फिल्में देख रहे हों। जो उम्दा एक्टिंग रणबीर ने इस फिल्म में की है वो कम ही लोग कर सकते हैं।

लखनऊ में स्पेशल स्क्रीनिंग को लेकर बेताब

रणबीर कपूर की 'संजू' को देशभर में करीब 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। लोगों में इस फिल्म को लेकर खास क्रेज है। मूवी सुपर डूपर हिट हो, इसके लिए फिल्म के प्रमोशन में तमाम साधनों का प्रयोग किया जा रहा है। फिल्म का प्रमोशन तो ठीक है लेकिन संजू की स्पेशल स्क्रीनिंग संजय दत्त राजधानी लखनऊ में करने को बेताब हैं। मजेदार बात ये है कि न तो संजय जत्त का और न ही संजू का नवाबों की नगरी लखनऊ से कोई कनेक्शन है। फिर भी संजय दत्त संजू की स्पेशल स्क्रीनिंग लखनऊ में करने के इच्छुक हैं।

इस वजह से लखनऊ में स्पेशल स्क्रीनिंग करना चाहते हैं

संजय दत्त के होम प्रोडक्शन में "प्रस्थानम' फिल्म बन रही है। पॉलिटिकल बैकड्रॉप से सजी इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हुई है। यह तेलुगू मूवी का रीमेक है, जिसे देवा कट्टा ने निर्देशित किया है। शायद यही एक बड़ी वजह है कि संजय दत्त 'संजू' की सिल्वर स्क्रीनिंग लखनऊ में करने को बेताब हैं। 'संजू' की स्पेशल स्क्रीनिंग शनिवार को लखनऊ में हो सकती है।

ऑडियंस रिएक्शन