
fire broke out in car in Jodhpur
जोधपुर। भदवासिया एसएसबी कार्यालय के सामने सड़क पर खड़ी कार में सोमवार दोपहर आग लग गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में दमकल बुलाकर आग बुझाई गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसएसबी कार्यालय के सामने सड़क पर एक कार खड़ी थी, जिसमें सुबह करीब बारह बजे आग लग गई। कुछ ही पलाें में पूरी कार लपेटे में आ गई और आग का गोला बन गई। लोगों का कहना है कि कार में गैस किट लगा है, जिसमें लीकेज से आग लगी होगी। लोगों ने पानी डालना शुरू किया। बाद में दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार खाक हो चुकी थी। आग से किसी जनहानि की जानकारी नहीं है।
Published on:
12 Nov 2018 01:01 pm
