5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मूंगफली से भरे ट्रक में आग

-मण्डोर नौ मील क्षेत्र की घटना
less than 1 minute read
Google source verification
Fire in a truck full of peanuts

मूंगफली से भरे ट्रक में आग

जोधपुर. मण्डोर नौ मील क्षेत्र में गुरुवार देर शाम मूंगफली की बोरियों से भरे ट्रक में आग लगने से हडक़म्प मच गया। गनीमत रही कि मण्डोर अग्निशमन केन्द्र की दो दमकलों ने समय रहते काबू पा लिया।अग्निशमन सूत्रों के अनुसार मूंगफलियों से भरा एक ट्रक शाम को नौ मील की तरफ आ रहा था। नौ मील के पास पहुंचने पर ट्रक में भरी मूंगफली की बोरियों में आग लग गई। राहगीर की सूचना पर चालक ने ट्रक रोका और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक में बोरियां अधिक होने से उसके प्रयास नाकाफी रहे। बाद में मण्डोर अग्निशमन केन्द्र प्रभारी अजय गहलोत दो दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे। आस-पास के लोगों की मदद उन्होंने ट्रक से मूंगफली की बोरियां खाली कराई और फिर आग पर काबू पाया। बड़ी तादाद में मूंगफली की बोरियां चपेट में आने से बच गईं। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया।

खेत की बाड़ में ढाई किमी लम्बी आग
उधर, लूनी थानान्तर्गत भटिण्डा गांव के खेत की बाड़ में आग लग गई। भीषण गर्मी व तेज हवा के चलते आग आगे बढ़ती गई। ग्रामीणों ने पानी डाला, लेकिन नाकाफी रहे। कुछ ही क्षणों में आग ने करीब दो ढाई किमी तक बाड़ को चपेट में ले लिया। बाद में बासनी से दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। खेत खाली होने से आग से कोई नुकसान नहीं हो पाया।