10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े वारदात से सनसनी: पोतों को स्कूल से घर ले जा रहे दादा को मारी गोली, हुई मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Firing in jodhpur

जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के डांगियावास थानान्तर्गत खेड़ी सालवा गांव में बुधवार दोपहर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के बाद पोतों को स्कूल से घर ले जा रहे दादा की तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। तीनों हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जिले भर में नाकाबंदी कराई गई है। अभी तक कारणों का पता नहीं लग पाया है।

थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि खेड़ी सालवा गांव निवासी थानाराम (60) पुत्र गोपाराम विश्नोई की गोली मारकर हत्या की गई है। शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हमलावरों की तलाश में जिले भर में नाकाबंदी कराई गई है लेकिन फिलहाल किसी भी हमलावर का पता नहीं लग पाया है।

सिर में मारी गोली
पुलिस का कहना है कि दोपहर करीब 2.30 बजे थानाराम स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के बाद पोतों को स्कूल से लेने के बाद मोटरसाइकिल पर ढाणी की तरफ जा रहे थे।

रास्ते में बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने थानाराम पर दो—तीन गोलियां चला दी। एक गोली सिर में लगने से वो अचेत होकर गिर गए। ग़नीमत रही कि बच्चों के गोली नहीं लगी। लहुलूहान होकर गिरते ही हमलावर मौके से भाग निकले।

ग्रामीणों ने परिजन को सूचित कर गंभीर घायल थानाराम को मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया।

उधर, वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार मोटरसाइकिल सवार युवकों की तलाश में जिले भर में नाकाबंदी कराई हमलावरों के जाजीवाल की तरफ भागने का अंदेशा है। फिलहाल किसी भी हमलावर का पता नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि कई सालों पहले पुलिस में दर्ज एक मामले को लेकर वृद्ध का किसी से विवाद चल रहा था इसको लेकर हमले की आशंका जताई जा रही है।