5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024 : मारवाड़ में आधी आबादी को सिर्फ चार बार मिला पूरा हक

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनावों की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। आचार संहिता लगने के साथ ही दोनों राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर पूरी ताकत लगा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
lok_sabha_election_2024_1.jpg

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनावों की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। आचार संहिता लगने के साथ ही दोनों राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर पूरी ताकत लगा रहे हैं। लोकसभा चुनाव की बात करें तो पिछले सात दशक में महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व नहीं मिला। मारवाड़ में लोकसभा की पांच सीटें हैं, लेकिन अब तक सिर्फ चार महिलाएं ही जीतकर सदन में पहुंची हैं। इनमें से दो तो जोधपुर लोकसभा सीट से जीती हैं। दो महिला सांसद नागौर और जालोर से मिली हैं। इस बार नागौर से ज्योति मिर्धा को भाजपा ने मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पाली से संगीता बेनीवाल को उतारा है। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 21 लाख मतदाता व जिले में 27 लाख से ज्यादा मतदाता हैं।

भाजपा से सुशीला बंगारू पहुंची संसद
भाजपा के दिग्गज नेता बंगारू लक्ष्मण की पत्नी सुशीला बंगारू 2004 में जालोर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर जीतकर संसद में पहुंची। इस लोकसभा सीट पर जीतने वाली वे एकमात्र महिला हैं।

ये तीन महिलाएं सांसद बनीं
- कृष्णा कुमारी : जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 1971 में जीती। इन्होंने निर्दलीय चुनाव जीता था।
- चंद्रेश कुमारी कटोच: जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर जीत कर सदन में पहुंची।
- ज्योति मिर्धा: नागौर लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर जीत कर सदन में पहुंची।

लोकसभा क्षेत्र में 21 तो जिले में 27 लाख मतदाता
जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभाएं शामिल हैं। इनमें सात जोधपुर जिले की और एक जैसलमेर जिले की पोकरण विधानसभा शामिल हैं। यहां 21 लाख 14 हजार मतदाता हैं। जिले की 10 विधानसभा सीटों पर 27 लाख 60 हजार 898 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि जिले में 14 लाख 37 हजार 346 पुरुष व 13 लाख 14 हजार 445 महिला व 51 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें- राजस्थान की इन 5 सीटों ने बढ़ाई BJP की चिंता, CM भजनलाल का सीधा संदेश- फील्ड में रहे मंत्री और MLA