29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस-एसओजी के लिए चुनौती बने पांच तस्कर

- 50-50 हजार इनाम की घोषणा के बावजूद नहीं मिल रहे सुराग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 30 Jun 2021, 1:41 AM IST

पुलिस-एसओजी के लिए चुनौती बने पांच तस्कर

पुलिस-एसओजी के लिए चुनौती बने पांच तस्कर

जोधपुर.
भीलवाड़ा में मादक पदार्थ तस्करों की फायरिंग में दो कांस्टेबल की हत्या के मामले में ढाई महीने बाद भी मुख्य आरोपी सहित पांच युवक हाथ नहीं लग पा रहे। पुलिस ही नहीं एसओजी की विशेष टीमें भी आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ पाई है।

दोहरे हत्याकाण्ड में बाड़मेर के कल्याणपुर थानान्तर्गत डोली निवासी राजेश उर्फ राजू फौजी पुत्र करनाराम बिश्नोई, जोधपुर के कोसाणा निवासी रामनिवास पुत्र राणाराम बिश्नोई, भगतासनी निवासी प्रकाश पुत्र पुत्र घेवरराम बिश्नोई, जालोर के बागोड़ा थानान्तर्गत भाड़वी निवासी पाबूराम पुत्र हनुमानाराम जाट और मूलत: पाली के भाणिया हाल जोधपुर निवासी रमेश पुत्र जालाराम बिश्नोई वांछित हैं। राजू फौजी मुख्य आरोपी है। पुलिस मुख्यालय ने इन सभी पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

दो कांस्टेबल की हत्या का आरोप

डोडा पोस्त लेकर आ रहे तस्करों के वाहनों को भीलवाड़ा पुलिस ने दस अप्रेल की रात रोकने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। इससे कांस्टेबल ऊंकार रायका व पवन कुमार की मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ हत्या के दो मामले दर्ज हैं।

इनका कहना...

फरार आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन इनका सुराग नहीं लगा है। एसओजी की विशेष टीमें तलाश में लगी है। पांच कांस्टेबल सहित दस-ग्यारह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

-चंचल मिश्रा, जांच अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक