11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन का दुबारा बेचान कर लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

- पत्थर की खान से कालीबेरी जाते समय पुलिस ने पकड़ा
less than 1 minute read
Google source verification
जमीन का दुबारा बेचान कर लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

जमीन का दुबारा बेचान कर लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
उदयमंदिर थाना पुलिस ने दो बीघा कृषि भूमि के बेचान के मामले में धोखाधड़ी करने के फरार आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि केलावा निवासी श्रवण कुमार व बावड़ी निवासी श्रवणराम प्रजापत ने रूतावतों का बेरा निवासी धीरेन्द्रसिंह से दो बीघा दो बिस्वा जमीन बीस लाख प्रति बीघा की दर से खरीदी थी। दोनों ने १३ लाख रुपए अग्रिम दिए थे और शेष राशि छह माह में रजिस्ट्री करवाने पर देना तय किया था। यह अवधि बीतने पर भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। न ही अग्रिम राशि लौटाई गई। इतना ही नहीं, आरोपी ने यह जमीन किसी अन्य को बेचकर रजिस्ट्री करवा ली थी।
पीडि़त पक्षों ने गत वर्ष उदयमंदिर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। जांच में धीरेन्द्रसिंह दोषी पाया गया था, लेकिन वह भूमिगत हो गया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने शनिवार को सूरसागर में पत्थर की खान से कालीबेरी जाने के दौरान रूपावतों का बेरा निवासी धीरेन्द्रसिंह (४२) पुत्र डूंगरसिंह माली को गिरफ्तार कर लिया।