30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी लगाने के नाम ग्यारह लाख रुपए एेंठे

-उदयमंदिर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rajpurohit

•

Updated: 21 Aug 2019, 1:30 AM IST

Fraud of Eleven lakh rupees in the name of employment

नौकरी लगाने के नाम ग्यारह लाख रुपए एेंठे

जोधपुर. शहर के बनाड़ रोड पर नांदड़ी में एक युवक से सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ग्यारह लाख रुपए एेंठ लिए गए। नौकरी न लगने और रुपए न लौटाए जाने पर पीडि़त ने उदयमंदिर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार मूलत: पीपाड़ शहर हाल नांदड़ी में रामनगर निवासी दलपतसिंह पुत्र सवाईसिंह भाटी की रिपोर्ट पर उत्तमचंद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि वर्ष 2016 में उसका सम्पर्क उत्तमचंद से हुआ था। सरकारी महकमों में जान-पहचान होने के चलते उसने उसकी सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया। उसने झांसे में आकर अलग-अलग बार किस्तों में ग्यारह लाख रुपए उत्तमचंद को दे दिए। काफी समय निकलने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी। तब उसने उससे सम्पर्क कर सरकारी नौकरी के बारे में पूछा तो उसने रुपए लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन न तो रुपए लौटाए और न ही नौकरी लग पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।