16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Assembly Elections 2023: अब शेखावत का पलटवार, कहाः गहलोत सरकार की विदाई तय, इसलिए बांट रहे फ्री योजनाएं

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अब अपनी सरकार के जाने का अहसास हो गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
gajendra_singh_shekhawat_01.jpg

धुंधाड़ा। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अब अपनी सरकार के जाने का अहसास हो गया है। इसलिए अंतिम समय में फ्री की योजनाओं से जनता को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता इस बार झांसे में नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 2023: गरजे बेनीवाल, कहाः भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाएगी RLP

वे धुंधाड़ा में रेलों के ठहराव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने स्टेशन पर ऋषिकेश-बाड़मेर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार ने किसानों और युवकों के साथ धोखा किया। इसलिए लोगों को अब धोखे में नहीं आना है। शेखावत ने केन्द्र सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में आधारभूत ढांचे में सुधार हुआ है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 2023: कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती है सूरसागर विधानसभा सीट, भाजपा का है दबदबा

आरंभ में जोगाराम पटेल ने स्वागत भाषण दिया और पांच ट्रेनों का स्टॉपेज करवाने पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत का आभार व्यक्त किया। डीआरएम पंकज कुमार सिंह रेलवे मण्डल के विकास कार्यों के बारे में प्रकाश डाला। पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जयनारायण विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. गुलाबसिंह चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शैलाराम सारण, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरताराम देवासी, व्यापारी संघ धुंधाड़ा के अध्यक्ष अचलाराम कच्छवाह, भाजपा लूणी मंडल अध्यक्ष पोलाराम सुथार, भाजपा जिला परिषद सदस्य चेनाराम पटेल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग