10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के किला रोड पर पहली बार हुआ ऐसा हादसा, सौ फीट नीचे गिरी युवती की मौत

इसके बाद स्कूटी तो दीवार के पास रह गई, लेकिन रवीना करीब चार सौ फीट नीचे एक मकान के पिछले हिस्से में गिर गई।
2 min read
Google source verification
road accident at mehrangarh fort road

girl died in accident, road accidents in jodhpur, mehrangarh fort of jodhpur, accidents in jodhpur, Death in Road Accident, crime news of jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. मेहरानगढ़ किला रोड पर सोमवार रात करीब पौने नौ बजे स्कूटी सवार एक किशोरी रोड की दीवार से टकराने के बाद करीब चार सौ फीट नीचे गोलनाडी क्षेत्र में एक मकान के पिछले हिस्से में जा गिरी। हादसे में किशोरी की तत्काल मौत हो गई। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया कि यह सामान्य दुर्घटना है या उसने खुदकुशी की। सदर कोतवाली पुलिस के अनुसार भंडारियों की पोल निवासी रवीना (17) पुत्री नंदकिशोर सिंधी रात को स्कूटी पर सवार होकर किला रोड से नागौरी गेट की तरफ जा रही थी। किला रोड से नीचे उतरते समय जसवंत थड़ा से कुछ दूरी पर स्थित मोड़ पर अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इसके बाद स्कूटी तो दीवार के पास रह गई, लेकिन रवीना करीब चार सौ फीट नीचे एक मकान के पिछले हिस्से में गिर गई। धमाके की आवाज सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे और घायल रवीना को एमजीएच अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घर से नाराज होकर निकाल थी

सदर कोतवाली थानाधिकारी इंद्रसिंह ने बताया कि रात आठ बजे रवीना के पिता नंदकिशोर थाने आए थे। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। परिचितों और रिश्तेदारों से पूछने पर भी पता नहीं लगा था।

कहासुनी हुई फिर हादसा

लोगों ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले युवती को उसके दोस्तों के साथ देखा था। इस दौरान उसकी किसी से कहासुनी भी हुई थी।

थाने में रिपोर्ट देकर बाहर आते ही मौत की खबर

नंदकिशोर बेटी को दिनभर तलाशने के बाद थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट लिखाने गए थे। रिपोर्ट लिखाने के बाद वे थाने से निकल घर जा रहे थे। इसके कुछ समय बाद ही उन्हें बेटी की दुर्घटना की सूचना मिली और अस्पताल पहुंचे तो बेटी की मौत की खबर सून वे सदमे में आ गए।

मौत का पहला मामला


जानकारी के अनुसार किला रोड पर वाहन दुर्घटना के बाद वाहन सवार की घाटी में गिरने से मौत का यह पहला मामला है। इससे पहले वर्ष 2008 में एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया था, लेकिन वाहन के बीच में ही अटकने से कोई हताहत नहीं हुआ।