
Good News : केंद्र सरकार की ओर से कृषि मूल्य व लागत आयोग की सिफारिश पर केंद्रीय केबिनेट की मंजूरी के बाद रबी सीजन की 6 फसलों का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। केंद्र सरकार की ओर से गेहूं, सरसों, चना, जौ, मसूर व कुसुम का समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। गेहूं में 150 रुपए, सरसों में 300 रुपए, चना में 210 रुपए, जौ में 130, मसूर में 275 व कुसुम में 140 रुपए के समर्थन मूल्य की बढ़ोतरी की गई है।
समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का लाभ किसानों को आगामी सीजन की फसलों की खरीद में मिलेगा। समर्थन मूल्य पर अधिसूचित फसलें गेहूं, सरसों व चना की राजस्थान में बड़े पैमाने पर बुवाई होती है। इस बार खरीफ सीजन में अच्छी बरसात होने से जमीन में नमी के चलते सेवज की बुवाई रकबा बढ़ने की उम्मीद है, वहीं सरकार की ओर से तिलहन फसलों में आयात शुल्क में बढ़ोतरी के चलते सरसों में आई तेजी से भी किसान सरसों की बुवाई को लेकर उत्साहित हैं। ऐसे में समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी किसानों को सरसों बुवाई की तरफ प्रोत्साहित करेगी। देश में पैदावार के मामले में राजस्थान सरसों में पहले, चना में दूसरा व गेहूं में चौथे स्थान पर है।
कृषि विभाग की ओर से इस रबी सीजन में प्रदेश में गेहूं के लिए 31 लाख, सरसों के लिए 41 लाख, चना के लिए 21 लाख व जौ के लिए 3 लाख 65 हजार हेक्टेयर का बुवाई लक्ष्य निर्धारित किया है।
1- फसल- बुवाई- पैदावार
2- चना- 20.57- 26.60
3- सरसों- 37.98- 64.75
4- गेहूं- 31.00- 150.00
फसल- बुवाई- पैदावार
1- चना- 0.43- 0.61
2- सरसों- 2.04- 3.06
3- गेहूं- 0.70- 1.75
(बुवाई लाख हैक्टेयर में पैदावार लाख मीट्रिक टन में)
यह भी पढ़ें :राजस्थान के इस किले में कैद थी रजिया सुल्तान
Updated on:
18 Oct 2024, 3:23 PM IST
Published on:
18 Oct 2024, 3:23 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.