10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिलक दस्तूरी के पांच लाख लौटाए, दूल्हे ने कहा-खुद की मेहनत पर है विश्वास, सभी करने लगे तारीफ

अब युवा टीका, तिलक ओर दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ खड़े होने लग गए हैं। ऐसी ही एक अनूठी मिसाल भावी गांव में थानेदार कान सिंह मेड़तिया के यहां जैतिवास से महेंद्र सिंह भाटी अपने पुत्र सुरजीत सिंह की बारात लेकर पहुंचे।
less than 1 minute read
Google source verification
Groom Returned Five Lakhs Of Dowry in jodhpur

बिलाड़ा (जोधपुर)। अब युवा टीका, तिलक ओर दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ खड़े होने लग गए हैं। ऐसी ही एक अनूठी मिसाल भावी गांव में थानेदार कान सिंह मेड़तिया के यहां जैतिवास से महेंद्र सिंह भाटी अपने पुत्र सुरजीत सिंह की बारात लेकर पहुंचे। टीका दस्तूरी की रस्म के दौरान जब कान सिंह ने अपने समाज की रीति रिवाज के अनुसार दूल्हे को पांच लाख इक्यावन हजार रुपए देने के लिए आगे बढ़ाए, उसी दौरान दूल्हे के पिता ने आगे बढ़कर पुत्र के कहे अनुसार इस राशि में से शगुन स्वरूप सवा रुपए स्वीकार कर टीके की सम्पूर्ण राशि लौटा दी।

दहेज मुक्त समाज
दूल्हे इस मिसाल को लेकर तरातरा मठ के प्रतापपुरी महाराज ने अपने संदेश से सराहना करते हुए कहा कि इससे दहेज मुक्त समाज के विकास को बल मिलेगा। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने भेजे संदेश में कहा कि सभी तो आदर्श समाज के निर्माण में सहयोग देना चाहिए।

सभी करने लगे तारीफ
भाटी ने पुत्र की इच्छा अनुसार टीके की राशि वधु के पिता को लौटाने की यह मिसाल पेश की तो उपस्थित वर एव वधु पक्ष के लोगो ने भाटी महेंद्रसिंह की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। आशीर्वाद देने पहुंचे पुलिस उप महानिरीक्षक अनिल कयाल, पुलिस उप अधीक्षक रहे हिम्मतसिंह भाटी एवं मौजूद राजपूत समाज के अलावा गांव के गणमान्य लोगों ने भी भाटी के निर्णय की सराहना की। इस मिसाल के वीडियो सोशल मीडिया पर भी तारीफ बटोर रहे हैं।