6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

107 जन्म तक तपस्या के बाद पार्वती को मिले भगवान शिव, जानिए उस हरियाली तीज की कहानी और शुभ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 18 अगस्त शुक्रवार रात 8:01 मिनट से शुरू हो रही है और 19 अगस्त शनिवार रात 10:19 मिनट पर समाप्त होगी।

2 min read
Google source verification
hariyali_teej_2023.jpg

जोधपुर। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का उत्सव इस बार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं हरे रंग की साड़ी, हरी चूड़ियां पहनकर शिव गौरी की पूजा-अर्चना करेंगी। हरियाली तीज को इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र कुछ खास बना देगा। ये नक्षत्र सुबह से लेकर देर रात 1:47 बजे तक रहने वाला है। ज्योतिष डॉ अनीष व्यास ने बताया कि सनातन धर्म में हर त्योहार का अपना एक विशेष महत्व हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक है हरियाली तीज है, जो देशभर में मनाई जाती है। हरियाली तीज को श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता है। हरियाली तीज सावन मास का सबसे महत्वपूर्ण पर्व हैं। महिलाएं इस दिन का पूरे साल इंतजार करती हैं। हरियाली तीज सौंदर्य और प्रेम का पर्व हैं। यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता हैं। यह पर्व प्रकृति से जुड़ने का पर्व हैं।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा मानूसन, बस थोड़ी ही देर में यहां होने वाली है झमाझम बारिश


पति की लंबी उम्र के लिए सुहागन स्त्रियां रखती हैं व्रत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 18 अगस्त शुक्रवार रात 8:01 मिनट से शुरू हो रही है और 19 अगस्त शनिवार रात 10:19 मिनट पर समाप्त होगी। जिससे हरियाली तीज 19 अगस्त को मनाई जाएगी। पौराणिक कथा के अनुसार, यह वह दिन है जब देवी ने शिव की तपस्या में 107 जन्म बिताने के बाद पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इस व्रत को रखने से स्त्री के पति को लंबी उम्र का वरदान मिलता है। ये व्रत महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मदद करता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन सोलह शृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह हाथों में मेहंदी लगाती हैं, सावन मास के गीत गाती हैं। हरियाली तीज पर 3 शुभ योग सिद्ध योग, बुधादित्य योग और त्रिग्रही योग का संयोग बन रहा है। इस दिन कन्या राशि में चंद्रमा, मंगल और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा जो व्रती को धन और करियर में लाभ पहुंचाएगा।वहीं सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। इस दिन बनने वाला सिद्ध योग से व्रती की पूजा, मंत्र आदि सिद्ध होंगे।

यह भी पढ़ें- Monsoon Alert: कहां पर अटका हुआ है मानसून, आखिरकार मौसम विभाग ने दी ऐसी बड़ी अपडेट

शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज की पूजा के लिए 2 शुभ मुहूर्त के योग बन रहे हैं। इस दिन आप सुबह 07:30 मिनट से 09:08 मिनट तक पूजा कर सकते हैं। इसके बाद आप दोपहर 12:25 मिनट से शाम 05:19 मिनट कर शुभ मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं।