10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान की याचिका पर सुनवाई छह सप्ताह टली

अपीलें सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग
less than 1 minute read
Google source verification
सलमान खान की याचिका पर सुनवाई छह सप्ताह टली

सलमान खान की याचिका पर सुनवाई छह सप्ताह टली

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की याचिका पर सुनवाई छह सप्ताह के लिए टल गई। कोर्ट पहले ही सलमान से जुड़ी तीन अपीलों पर जिला एवं सत्र न्यायालय (जोधपुर जिला) में सुनवाई पर अंतरिम रोक लगा चुका है।
न्यायाधीश मनोज कुमार गर्ग की एकलपीठ में याचिकाकर्ता सलमान की ओर से दायर याचिका सूचीबद्ध थी, लेकिन लोक अभियोजक ने जवाब पेश करने के लिए समय मांगा, जिसे स्वीकार करते हुए सुनवाई छह सप्ताह के लिए टाल दी गई। सलमान की ओर से अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत और रेखा सांखला ने पक्ष रखा। याचिकाकर्ता व अन्य आरोपियों के खिलाफ 2 अक्टूबर, 1998 को दो काले हिरणों के शिकार का मामला दर्ज किया गया था, जिस पर फैसला सुनाते हुए 5 अप्रैल, 2018 को ट्रायल कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पांच साल की सजा सुनाई, जबकि सह आरोपी सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे तथा दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया। पांच साल की सजा के खिलाफ याचिकाकर्ता ने जिला एवं सत्र न्यायालय (जोधपुर जिला) में अपील दायर की, जिसकी सुनवाई के बाद सत्र न्यायालय ने 7 अप्रैल, 2018 को सजा निलंबित कर दी थी। इस मामले में सह आरोपियों को बरी करने के खिलाफ शिकार से व्यथित पूनमचंद ने जिला न्यायालय में अपील पेश की थी, जबकि राज्य सरकार ने सह आरोपियों के खिलाफ हाईकोर्ट में लीव टू अपील दायर की, जो कि वर्तमान में विचाराधीन है। राज्य सरकार की एक अन्य अपील सत्र न्यायालय में लंबित है, जो आम्र्स एक्ट प्रकरण में सलमान को बरी करने के खिलाफ पेश की गई थी। जिला एवं सत्र न्यायालय में लंबित तीनों अपीलों को हाईकोर्ट में स्थानांतरित करते हुए उनकी सुनवाई विचाराधीन राज्य सरकार की लीव टू अपील के साथ की करने की मांग पर हाईकोर्ट ने पहली सुनवाई पर जिला न्यायालय को सुनवाई से रोक दिया था।