22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
VIDEO : जोधपुर की खूबसूरती निहारने पहुंची अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी, हाथ हिला किया अभिवादन
Play video

VIDEO : जोधपुर की खूबसूरती निहारने पहुंची अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी, हाथ हिला किया अभिवादन

यहां पहुंचने पर उन्होंने हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया।

Google source verification

जोधपुर . महाशक्ति अमेरिका की पूर्व फस्र्ट लेडी व पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन मंगलवार दोपहर विशेष चार्टर विमान से जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां पहुंचने पर उन्होंने हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल व विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जानकारी के अनुसार वे यहां अपने चार विशिष्ट अतिथियों के साथ सूर्यनगरी की स्थात्पय कला और इतिहास सहित यहां की प्रसिद्ध इमारतों को निहारने के लिए आई हैं। एयरपोर्ट से सीधे वे अजीत भवन के लिए निकली। इसके बाद वे उम्मेद भवन पैलेस जाएंगी। दोपहर बाद ये सभी मेहरानगढ़ किले को देखने जाएंगे। यहां उम्मेद भवन पैलेस में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार दोपहर बाद वे सालावास जाएंगे। वहां से पाली जिले के रोहट पहुंचेंगे। वहां मिहिरगढ़ में रुकने के बाद गुरुवार दोपहर बाद वापस जोधपुर पहुंच दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। अपने भारतीय भ्रमण के दौरान उन्होंने मांडू की सांस्कृति को निहारा।