परंपरागत पूजन के बाद दोपहर करीब 2.45 बजे मण्डवता बेरा की गेर अपने मंदिर से रवाना होकर खोखरिया बेरा पहुंची। खोखरिया बेरा की गेर, उनके पीछे चलते हुए भियाली बेरा, गोपी का बेरा होते हुए फतेहबाग पहुंची। वहां से राव राजा आमली बेरा, लाला का बेरा, भलावता बेरा से मंडोर नागकुंड पहुंचा। राव के नागकुण्ड में कूदने के बाद गेरिए पानी से भरकर डोलचियां एक-दूसरे पर डालते हुए होली खेली। इसके बाद गेरों का विसर्जन हुआ।