23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawan Somwar 2025: इस बार सावन के सोमवार रहेंगे खास, बन रहे ये अद्भुत और शुभ योग

सावन 2025 की शुरुआत के साथ ही भगवान शिव की कृपा बरसने वाली है। इस बार हर सोमवार को ऐसे अद्भुत और शुभ योग बन रहे हैं जो पूजा, व्रत और आराधना को कई गुना फलदायी बना देंगे। जानिए हर सोमवार का विशेष महत्व-

less than 1 minute read
Google source verification
sawan 2025 somwar

Photo- Patrika

Sawan Somwar 2025: भगवान शिव की आराधना से जुड़ा सावन मास शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। इस बार सावन मास के दौरान चार सावन सोमवार व्रत और चार मंगला गौरी व्रत होंगे। पहला सावन सोमवार 14 जुलाई और अंतिम सोमवार 4 अगस्त को पड़ेगा।

जोधपुर के कटला बाजार स्थित प्राचीन अचलनाथ महादेव मंदिर में सावन महोत्सव महंत मुनेश्वर गिरी के सान्निध्य में मनाया जाएगा। सावन मास में प्रतिदिन सुबह साढ़े आठ बजे महारुद्राभिषेक व सुबह 11 बजे आरती होगी।

प्रत्येक सावन सोमवार को सुबह 11.30 बजे और शाम को साढ़े आठ बजे ऋतु पुष्पों का शृंगार कर आरती की जाएगी। प्रमुख ज्योतिषियों के अनुसार इस बार सावन में हर सोमवार को विशेष और दुर्लभ योग बन रहे हैं, जो इसे अत्यंत शुभ और फलदायक बना रहे हैं।

सावन का पहला सोमवार - 14 जुलाई

विशेष योग: धनिष्ठा नक्षत्र, आयुष्मान योग।

दुर्लभ संयोग: गणेश चतुर्थी का संयोग।

सावन का दूसरा सोमवार -21 जुलाई

नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा वृषभ राशि में।

योग: गौरी योग, कामिका एकादशी, सर्वार्थ सिद्धि योग।

सावन का तीसरा सोमवार- 28 जुलाई

नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी।

सावन का चौथा सोमवार - चार अगस्त

नक्षत्र: अनुराधा और चित्रा, चंद्रमा वृश्चिक राशि में।

योग: सर्वार्थ सिद्धि, ब्रह्म योग और इंद्र योग।

यहां भी होंगे कार्यक्रम

सिवांचीगेट भूतेश्वर वन क्षेत्र के जागनाथ महादेव मंदिर, इकलिंग महादेव मंदिर, भूतनाथ महादेव मंदिर, चांदपोल सिद्धपीठ धाम रामेश्वरनाथ, सूरसागर रोड पर डूंगरिया महादेव, भोगिशैल पहाड़ियों के मंडलनाथ महादेव व बैजनाथ, जालोरीगेट बारी बड़लेश्वर महादेव तथा रातानाडा शिवमंदिर।