टिटहरी अप्रेल से जून के बीच अंडे देती है। यदि यह जल्द अंडे दे तो इसे समय पूर्व मानसून का संकेत माना जाता है। यदि अंडों के मुंह जमीन की ओर हैं, तो मूसलाधार बारिश होगी और यदि वे समतल जमीन पर हैं, तो औसत बारिश होगी। बता दें कि टिटहरी बेहद चौकन्ना पक्षी है, जो अपने पास आने वाले किसी भी जीव-जंतु, मनुष्य को देखकर तीखा शोर करते हैं। इनकी उम्र करीब 6-15 साल मानी गई है। इनकी आंखें व चोंच का हिस्सा लाल होता है।