10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

म्यूजिक-मस्ती के साथ हुई जोधपुर की मॉर्निंग, हमराह के सफर में शहरवासियों ने थामा स्वस्थ्य जिंदगी का हाथ

विभिन्न एक्टिविटी जोन में पार्टिसिपेट कर मस्ती की। करीब दो घण्टे के दौरान थीम रोड पर 20 से अधिक एक्टिविटी हुई।
less than 1 minute read
Google source verification
humrah in jodhpur

Humrah Jodhpur, humrah, morning humrah event, patrika Hamrah, rajasthan patrika humrah, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से मंडोर क्षेत्र में इस बार रविवार को मस्ती, रोमांच से भरपूर हमराह हुआ। इसके लिए शहर के अलावा मंडोरवासी ज्यादा उत्साहित नजर आए। थीम रोड पर सुबह 6.30 बजे से लेकर 8.30 बजे तक जोधपुर के हमराह कोई भी क्रिएटिव एक्टिविटी की। फ न व फि टनेस के कार्निवाल में सभी के लिए फ्री एंट्री रखी गई थी। थीम रोड को ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से व्हीकल फ्री घोषित रहने से वाहनों की रेलमपेल नहीं दिखी। व्हीकल फ्री रोड दरअसल एक्टिविटी फ्री रोड रही। यहां मॉर्निंग वॉकर्स के लिए नॉन फॉर्मल व फ्री एक्टिविटी जोन हुए। छोटे से छोटा बच्चा और युवा से लेकर बुजुर्ग तक ने आकर विभिन्न एक्टिविटी जोन में पार्टिसिपेट कर मस्ती की। करीब दो घण्टे के दौरान थीम रोड पर 20 से अधिक एक्टिविटी हुई। जिसने शहरवासियों को तरोताजा कर दिया। इसमें वॉकिंग, जॉगिंग के साथ पारंपरिक खेल का रोमांच हुए। बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए स्केटिंग, सेल्फ डिफेंस, योगा, कराटे, बैडमिंटन, वेस्टर्न डांस, डोज बॉल, जिम्नास्टिक जैसे इवेंट भी हुए। वहीं प्रख्यात लोक कलाकार चिड़ी बाई ने भी पारंपरिक गीतों से लोगों की सुबह सुहानी बनाई। वहीं इस्कॉन की ओर से भक्ति सरिता बहाई गई। हॉर्स शो आकर्षण का केंद्र रहा।