बच्चों को तो मानो मौज-मस्ती की खुली छूट मिल गई। वहीं युवाओं, बालिकाओं, महिलाओं और बुजर्गों ने योग करने के अलावा संगीत और पारम्परिक खेलकूद का लुत्फ उठाया। कहीं ‘ओम ’ का उच्चारण गूंजा तो कहीं सतरंगी रंगोली इठलाती दिखी। एक रफ पक्षियों के कलरव ने फिजा में मिठास घोली। उधर सुबह की पुरवाई और आनासागर की लहरें भी मानो अद्भुभुत आयोजन पर इठला उठीं।