10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीहर जाने को लेकर तकरार, पत्नी को आग लगाई

- बासनी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री परिसर में वारदात - पेट्रोल उड़ेलने के बाद आग लगाकर पति फरार, पत्नी की हालत गम्भीर
less than 1 minute read
Google source verification
husband burned his wife, situation serious

पीहर जाने को लेकर तकरार, पत्नी को आग लगाई

जोधपुर.
बासनी हैवी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री परिसर में दीपावली पर पीहर जाने को लेकर पति-पत्नी में नोंक-झोंक के बाद पति ने पेट्रोल उड़ेल पत्नी को आग लगा दी। वह पत्नी को घर में बंद कर भाग निकला। लपटों से घिरी पत्नी जैसे-तैसे दरवाजा खोलकर बाहर आई तो पास स्थित ढाबा संचालक व अन्य ने आग बुझाकर पुलिस और १०८ की मदद से गम्भीर हालत में महिला को महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया।

थानाधिकारी संजय बोथरा ने बताया कि मूलत: पश्चिम बंगाल में अलीपुर जिले के अलमपुर हाल बासनी में एक फैक्ट्री परिसर निवासी रश्मिता आदिवासी को पेट्रोल उड़ेलकर जलाया गया है। वह एमजीएच की बर्न यूनिट में भर्ती है। वह नब्बे प्रतिशत झुलसी हुई है। पति अनूप आदिवासी गायब है। महिला के पर्चा बयान के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार अनूप व रश्मिता की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसके बाद से दोनों जोधपुर में रह रहे हैं। अनूप फैक्ट्री में मजदूरी करता है। नौ महीने तक सांगरिया क्षेत्र में रहकर फैक्ट्री में काम करता था। पिछले एक महीने से वो बासनी में रह रहे हैं। दीपावली के चलते रश्मिता पीहर जाना चाहती थी। इस बारे में पत्नी ने दोपहर में पति से बात की तो उसने जाने से मना कर दिया। इसको लेकर वह नाराज हो गई और उनमें तकरार हो गई। आवेश में आए अनूप ने घर में ही रखी पेट्रोल से भरी बोतल उठाई और पत्नी पर उड़ेलकर आग लगा दी।

पुलिस व मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए बयान
वारदात का पता लगते ही थानाधिकारी बोथरा अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों की सहमति के बाद महिला के पर्चा बयान लिए गए। फिर मजिस्ट्रेट को बुलाकर भी बयान दर्ज कराए गए। शाम को बोलने में असमर्थ हो गई।