
weather
जोधपुर। शहर में मंगलवार को दिनभर उमस के बाद शाम को मौसम पलटा। शाम साढ़े पांच बजे करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई। पीछे-पीछे आए बादलों ने बरसकर मौसम सुहाना कर दिया। पावटा, सोजती गेट, भीतरी शहर को छोड़कर जालोरी गेट से आगे मूसलाधार बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक जमकर मेघ बरसे। तेज बारिश के कारण शहर में कई जगह बाळा आ गया।
यह भी पढ़ें- बिना हेलमेट बाइक चला रहा था युवक, ट्रैफिक पुलिस ने जब बनाया ई-चालान तो उड़ गए सभी के होश
प्रतापनगर नेशनल हैंडलूम के सामने पानी की जैसे नदी चल पड़ी। दफ्तरों से घर लौट रहे लोग बारिश में फंस गए। पानी अधिक भरा होने से दुपहिया वाहन बंद हो गए। करीब 7.30 बजे तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रात 8.30 बजे तक 8.2 मिमी. बरसात हुई। शहर में मानसून को अभी करीब एक महीना बाकी है। सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। सुबह से मौसम में नमी अधिक होने से उमस व्याप्त हो गई। दिन चढ़ने के साथ उमस का असर बढ़ने लगा।
दोपहर होते-होते पारा 39.4 डिग्री पर आ गया। शाम साढे पांच बजे मौसम में बदलाव आया। आंधी से आसमां में धूल का गुबार छा गया, लेकिन कुछ ही देर में बारिश शुरू होने से लोगों को उमस भरी गर्मी और धूल कणों से निजात मिली। मौसम विभाग के अनुसार अब सिस्टम का असर खत्म हो गया है। बुधवार से आसमां साफ रहने की संभावना है। अब तापमान में बढ़ोतरी होगी और आने वाले दिनों में तेज गर्मी रहेगी।
Published on:
07 Jun 2023 08:52 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
