29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेतक को तुरंत सूचना दें, कैमरों से हर गतिविधि पर रहे नजर : कमिश्नर

- पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर का भ्रमण किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 8 Aug 2021, 1:20 AM IST

चेतक को तुरंत सूचना दें, कैमरों से हर गतिविधि पर रहे नजर : कमिश्नर

चेतक को तुरंत सूचना दें, कैमरों से हर गतिविधि पर रहे नजर : कमिश्नर

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने अपराधियों पर नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की पालना में महत्वपूर्ण माने जाने वाले अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने और अधिक तत्परता व मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए।
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन व पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) राजेश कुमार मीना अन्य अधिकारियों के साथ कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर पहुंचे। सहायक पुलिस आयुक्त अचलसिंह देवड़ा ने उन्हें नि:शुल्क नम्बर 100 व 112 पर आने वाली सूचनाएं लेकर संबंधित थाने की चेतक को भेजने में मदद करने व सूचना देने वाले कॉल कर फीडबैक लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया।

इसके साथ ही वीडियो सर्विलेंस रूम में शहर में लगे 632 कैमरों के माध्यम से 18 पुलिस ऑपरेटरों की ओर से 24 घंटे लाइव सर्विलेंस से हर गतिविधियों पर नजर रखने के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस कमिश्नर ने विशेष घटनाओं के ईवेंट्स बनाकर डिस्पैच करने की प्रणाली का अवलोकन किया।
वहीं, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) से ई-चालान बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। एसएलवीडी कैमरों से तेज रफ्तार वाहनों के चालान बनाने, आरएलवीडी कैमरों से रेड लाइट की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के ई-चालान बनाने व एएनपीआर कैमरों से सीट बेल्ट नहीं लगाने की जानकारी भी ली।

पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने और बेहतर तकनीक व पुलिसिंग के मार्फत कार्य करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। सूचना मिलते ही तुरंत संबंधित थाने की चेतक को अवगत कराने और कैमरों से हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने की सीख दी।
इस अवसर पर डीओआइटी के अतिरिक्त निदेशक, एडीसीपी अंजना सुखवाल व चैनसिंह महेचा, निरीक्षक सुनील चारण और निशा भटनागर भी मौजूद रहे।