अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : ऑलम्पिक पदक जीतना चाहती हैं जोधपुर की बॉक्सर अर्शी खानम
जोधपुर. यूरोप में सिलेशियन अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सिग चैम्पियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली जोधपुर की बॉक्सर अर्शी खानम ऑलंपिक में भारत के लिए पदक जीतना चाहती हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर पत्रिका से एक मुलाकात में यह बात कही।