29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरों में ही शब-ए-बारात और होली मनाने पर सहमति

- कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते पुलिस व सीएलजी सदस्यों की बैठक में निर्णय- सरकारी दिशा-निर्देशों की पालना करने की अपील
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 26 Mar 2021, 1:37 AM IST

घरों में ही शब-ए-बारात और होली मनाने पर सहमति

घरों में ही शब-ए-बारात और होली मनाने पर सहमति

जोधपुर.
एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढऩे की आशंका के चलते शब-ए-बारात व होली/धुलण्डी के त्यौहार घरों में ही मनाने पर सहमति जताई गई है। पुलिस व सीएलजी सदस्यों की गुरुवार को पुलिस लाइन मे सरदार पटेल सभागार में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय किया गया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि शांति समिति, सीएलजी सदस्यों व पुलिस अधिकारियों की बैठक के बाद शब-ए-बारात, होली व धुलण्डी घरों में ही बनाने की सहमति जताई गई। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकारी गाइड लाइन व नियमों की पालना करने का भी निर्णय किया गया। बैठक में निम्नलिखित बिन्दुओं पर सहमति जताई गई :-
- थाना स्तर पर मोहल्लों में मौजिज व्यक्तियों की मीटिंग लेकर कोविड-१९ की गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित की जाएगी।

- कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से जारी आदेशों की कड़ाई से पालना पर सहमति जताई गई।
- दोनों त्यौहार घरों में ही रहकर बनाने पर सहमति जाहिर की गई।

- २६ मार्च शुक्रवार को जुम्मे की नमाज घरों में ही अदा करने के लिए पुलिस ने शांति समिति के सदस्यों से समझाइश की।
- सभी थानाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में होली दहन करने वालों के नाम-पता व स्थानों की सूची भेजेंगे।

- होली के चलते बाहर से आने वालों की जांच और होली की गेर में कम से कम लोगों के एकत्रित होने की समझाइश की गई।
- सभी थानाधिकारियों को क्षेत्रवासियों से घरों से बाहर न निकलने के बारे में समझाइश की गई।

- सभी थानाधिकारी १८ से ३० अप्रेल तक होने वाली शादियों के बारे में अवगत कराएंगे और बाजारों में भीड़ पर नजर रखेंगे। सरकारी दिशा निर्देशों की पालना कराएंगे।