29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस स्टैण्ड पर महिला के बैग से लाखों के जेवर चोरी

- राइकाबाग स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड पर वारदात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 24 Aug 2021, 1:40 AM IST

बस स्टैण्ड पर महिला के बैग से लाखों के जेवर चोरी

बस स्टैण्ड पर महिला के बैग से लाखों के जेवर चोरी

बस स्टैण्ड पर महिला के बैग से लाखों के जेवर चोरी
- राइकाबाग स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड पर वारदात
जोधपुर.
राइकाबाग स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड पर महिला यात्री के बैग से लाखों रुपए के आभूषण चुरा लिए गए। उदयमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार धुंधाड़ा निवासी पूजा पत्नी किशनलाल सैन गत 21 अगस्त की सुबह आठ बजे ट्रेन में ससुराल वालों के साथ जोधपुर पहुंची। उन्हें अपने रिश्तेदार के यहां बिलाड़ा जाना था। ऐसे में सभी ऑटो में रोडवेज बस स्टैण्ड आए और बिलाड़ा जाने वाली बस में सवार हुए, लेकिन भीड़ अधिक होने से नीचे उतर गए। वे दूसरी बस में बैठने लगे। इस दौरान पूजा ने बैग संभाला तो उसमें रखे सोने के दो बाजूबंध और सोने के पुणछे गायब थे। बस में बैठने व उतरने के दौरान भीड़-भाड़ में किसी ने चुरा लिए। महिला ने पुलिस को सूचना दी और एफआइआर दर्ज कराई। फिलहाल चोर का पता नहीं लग पाया।