7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JNVU में हुए गैंगरेप के बाद जोधपुर बोला-कुलपति श्रीवास्तव इस्तीफा दें

छात्रों का कहना है कि कुलपति ने घटना के बाद से ही अपने कार्यालय के बाहर पुलिस बल लगा रखा है।

2 min read
Google source verification
jnvu_gang_rape_2.jpg

जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराना परिसर में रविवार को हुई गैंगरेप की घटना के तीन दिन बाद भी विवि परिसर में किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं होने पर छात्रों ने कुलपति प्रो. केएल श्रीवास्तव से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि कुलपति ने घटना के बाद से ही अपने कार्यालय के बाहर पुलिस बल लगा रखा है। कुलपति से मिलने जाने पर पुलिस की ओर से रोका जा रहा है। सोमवार को तो छात्रों को पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ी। ऐसे में जब कुलपति छात्रों की समस्या सुन नहीं सकते तो पद पर बने रहने का अधिकार भी नहीं है।

यह भी पढ़ें- IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, अगले 48 घंटों तक होगी मूसलाधार बारिश, रहें सावधान

शिक्षा मंदिर शर्मसार

शिक्षा के मंदिर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में रेप की घटना होने से शिक्षा मंदिर के साथ-साथ संपूर्ण मारवाड़ शर्मसार हुआ हैं। इतनी बड़ी घटना होने के बाद कुलपति का आंदोलित छात्र छात्राओं से नहीं मिलना बहुत ही निंदनीय हैं, ऐसे समय में कुलपति को इस्तीफा देना चाहिए।

- ज्ञानुदया चौधरी, छात्रा प्रतिनिधि


नहीं सुधरी व्यवस्था

संभाग के सबसे बड़े जेएनवीयू में जब एक नाबालिग के साथ घटना घटित हो गई तो यहां पढ़ने वाली छात्राएं कैसे सुरक्षित रह सकती है। गैंगरेप घटना के बाद भी ना तो सीसीटीवी कैमरे लगे और ना ही विवि प्रशासन ने क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत करवाई। विवि के मुखिया के नाते कुलपति को इस्तीफा देना चाहिए।

- लक्ष्मी कंवर, छात्रा प्रतिनिधि

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का सनसनीखेज आरोप, कहाः राजस्थान में हर दिन हो रहे हैं 17 रेप


निरीक्षण भी नहीं किया

विश्वविद्यालय परिसर में इतनी बड़ी घटना के बाद भी कुलपति ने एक बार भी सभी कैंपस में जाकर निरीक्षण करना उचित नहीं समझा। बल्कि अपने कार्यालय के बाहर पुलिस जाप्ता लगा दिया। कुलपति को घटना से पहले कई बार ज्ञापन देकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेताया था। कुलपति को स्वेच्छा से इस्तीफा देना चाहिए।

- दीपक जाखड़, छात्र नेता


नहीं ली कोई सुध

जेएनवीयू में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद विवि प्रशासन ने अब तक कोई सुध नहीं ली है। विवि परिसर में जगह-जगह दीवारें टूटी हुई हैं। तीन दिन बीतने के बाद भी ना ही सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई और ना ही अभी तक गार्ड को नियुक्त किया गया हैं। ऐसे में कुलपति को अब तक इस्तीफा दे देना चाहिए।

- मोतीसिंह जोधा, छात्र नेता


कठोर प्रबंध नहीं किया

विवि परिसर में दलित बहन के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने समस्त प्रदेशवासियों को झकझोर कर दिया। पूर्ण रूप से शर्मसार करने वाली घटना के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र छात्राओं की सुरक्षा का कोई कठोर प्रबंध नहीं किया जा रहा है। ऐसे में मानवता के नाते कुलपति को इस्तीफा देना चाहिए।

- महेंद्र चौधरी, छात्र नेता


आश्वासन मिल रहे

छात्र संगठन और छात्र नेता पिछले तीन दिनों से पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन करने वाले छात्र छात्राओं ने कुलपति को ज्ञापन देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी की थी, लेकिन कुलपति की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहा है। विवि के कुलपति को अपना इस्तीफा देना चाहिए।

- जीवन सिंह, छात्र नेता