
स्वयंपाठी छात्रों के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका
जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय और संभाग के सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों में स्वयंपाठी परीक्षा के लिए पचास रुपए विलम्बर शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी। शनिवार से परीक्षा आवेदन के लिए दोगुना परीक्षा शुल्क जमा करवाना होगा। पंद्रह दिसम्बर के बाद आवेदन के लिए चौगुना परीक्षा शुल्क देना होगा और 31 दिसम्बर के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी तरीके से बंद कर दी जाएगी।
शैक्षणिक सत्र 2018-19 की परीक्षा में बैठने के लिए बीए, बीकॉम, एमए (बिना प्रायोगिक विषयों के), एमएससी गणित और एमकॉम के स्वयंपाठी व भूतपूर्व परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन एक अक्टूबर से शुरू हुए थे। बिना विलम्ब शुल्क से 31 अक्टूबर तक आवेदन करने थे। इसके बाद 50 रुपए विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन शुरू हुए जिसकी अंतिम तिथी 30 नवम्बर है।
आवेदकों के लिए वेबसाइट पर विभिन्न परीक्षाओं के लिए अलग-अलग आवेदन-पत्र प्रारूप उपलब्ध करवाए गए हैं। आवेदक जिस परीक्षा में आवेदन करना चाहता है, उस परीक्षा/प्रारूप को चुनना है। ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरकर परीक्षा आवेदन-पत्र एवं शुल्क जमा करवाने का चालान का प्रिण्ट लेना होता है। अग्रेषण केन्द्र से आवेदन जांच करवाने के पश्चात् शुल्क जमा होता है।
Updated on:
29 Nov 2018 08:12 pm
Published on:
29 Nov 2018 08:12 pm
