17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur Airport: जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, हरी झंडी मिलते ही PM नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

Jodhpur Airport: जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल 400 करोड़ की लागत से बनकर तैयार है। नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो की टीम टर्मिनल का अंतिम सुरक्षा निरीक्षण कर रही है। सुरक्षा टीम से हरी झंडी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका भव्य उद्घाटन करेंगे।

2 min read
Google source verification
Jodhpur Airport New Terminal Ready

Jodhpur Airport New Terminal Ready (Patrika Photo)

Jodhpur Airport New Terminal Ready: जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बनकर तैयार है। इसकी अंतिम क्लियरेंस देने के लिए नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) की टीम बुधवार को निरीक्षण करेगी। दो दिन निरीक्षण के बाद यह अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को देगी। अगले सप्ताह इस रिपोर्ट पर बीसीएएस फैसला करेगा। बीसीएएस की हरी झंडी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पचपदरा रिफाइनरी के साथ ही इसका उद्घाटन करने का निवेदन किया जाएगा।

बता दें कि पचपदरा रिफाइनरी का शुभारंभ चार जुलाई को प्रस्तावित है। अगर मोदी हरी झंडी देते हैं तो वे जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरकर नए टर्मिनल का फीता काटने के बाद हेलीकॉप्टर से पचपदरा जाएंगे। पचपदरा में ही आम सभा को संबोधित किया जाएगा। जोधपुर में पीएम मोदी की सभा होने की फिलहाल संभावना नहीं है।

देश में किसी भी एयरपोर्ट यानी नए टर्मिनल पर एविएशन सिक्योरिटी की अनुमति बीसीएएस देता है। यह एविएशन सिक्योरिटी स्टैंडर्ड, ऑपरेशनल रेडिनेस, सिक्योरिटी पर्सनल का अलर्टनेस और पैसेंजर्स की सिक्योरिटी जांचती है। जोधपुर एयरपोर्ट तीन साल में बनकर तैयार हुआ है। इस पर करीब 400 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की विशेषताएं

  • पुराने टर्मिनल के पास ही नया टर्मिनल तैयार किया गया है।
  • उद्घाटन के एक महीने के भीतर नए टर्मिनल से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो जाएगा।
  • नया टर्मिनल जीएफआरसी (ग्लास फाइबर रिइनफोर्ड कंक्रीट) से तैयार किया गया है।
  • इसमें जोधपुरी पत्थर का इस्तेमाल नहीं होने से हेरिटेज लुक नहीं आ रहा है।
  • नया टर्मिनल पूरी तरह एमएस (माइल्ड स्टील) आधारित मॉड्यूलर स्ट्रक्चर पर बनाया गया है।
  • विशाल स्पैन के बावजूद लाउंज क्षेत्र में केवल छह कॉलम ही लगाए गए हैं।

जयपुर बंद करके नोएडा फ्लाइट शुरू करेगी

जोधपुर एयरपोर्ट पर वर्तमान में छह शहरों दिल्ली, मुम्बई, बेंगलूरू, अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद के लिए दस फ्लाइट है। इंडिगो एयरलाइंस ने समर शेड्यूल में जोधपुर-जयपुर फ्लाइट बंद कर दी थी। दरअसल, यह फ्लाइट अहमदाबाद-जोधपुर-जयपुर थी। वर्तमान में केवल अहमदाबाद फ्लाइट ही संचालित होती है। एक जुलाई से अब इस फ्लाइट को नोएडा तक बढ़ा दिया गया है। यानी विमान अहमदाबाद से जोधपुर उसके बाद नोएडा और वापस जोधपुर होते हुए अहमदाबाद आएगा।

नए टर्मिनल और पुराने टर्मिनल में अंतर

फ़ैक्टरनया टर्मिनलपुराना टर्मिनल
1. सालाना यात्रीभार25 लाख12 लाख
2. बोर्डिंग गेट82
3. बैगेज बेल्ट32
4. एयरो ब्रिज60
5. प्लेन पार्किंग124
6. डिपार्चर गेट41
7. चैक-इन-काउंटर208
8. सीआईएसएफ की संख्या250200
9. कैफेटेरिया एरियापहले की तुलना में दोगुनी