25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर व फलोदी में शेडयूल ब्लैकआउट नहीं, भारत-पाक तनाव के बीच देर तक व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे लोग

Jodhpur News : भारत पा​क तनाव जारी। पर जोधपुर व फलोदी में शेडयूल ब्लैकआउट नहीं। जोधपुर की जनता देर तक व्यंजनों का लुत्फ उठा रही है। जानें और बहुत कुछ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 May 2025, 8:13 AM IST

Jodhpur and Phalodi There is no Scheduled Blackout People are Enjoying Delicacies till Late Night Indo Pak Tension

जोधपुर के घंटाघर के पास शाम को आमजन की चहल-पहल।

अभिषेक सिंघल
Jodhpur News :
सीजफायर के बाद रविवार को जोधपुर शहर रात 10 बजे भी रोशन रहा और 12 बजे तक चहल पहल रही। इससे पहले शनिवार रात को जोधपुर में चार घंटे तो फलोदी में पूरी रात ब्लैकआउट रहा। रविवार सुबह बाजार खुले और दिनचर्या सामान्य होने लगी। सोशल मीडिया पर बयानों का दौर रहा। शाम होते-होते फिर अलर्ट को लेकर चर्चाएं हुई। हालांकि प्रशासन ने रविवार-सोमवार की रात को किसी प्रकार का ब्लैकआउट करने से इनकार कर दिया। इससे लोगों के चेहरों पर सतर्कता भरी राहत रही। चार दिन तक रात गहराते ही बाजार बंद व बिजली कट से अंधेरे में जी रहे शहरवासी देर तक घूमते नजर आए। पुलिस मुस्तैद थी लेकिन रोकटोक नहीं लगा रही थी। शहर की चौपाटियों पर लोग देर तक व्यंजनों का लुत्फ भी उठाते रहे।

पाकिस्तान दोगला देश, ठोर जवाब देंगे तभी बनेगी बात

जोधपुर में दिन में रविवार के कारण बाजार आंशिक रूप से खुले। वहीं अभी स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थाओं को खोलने का निर्णय नहीं हुआ है। फलोदी सहित आस-पास के गांवों में भी बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले। पहले रेड अलर्ट के अनुभव के कारण रविवार को लोगों ने कई दिनों का राशन भी खरीद कर रख लिया और गाड़ियों में पेट्रोल भरवा लिया। सेवानिवृत्त सूबेदार फतेहसिंह राठौड़ कहते हैं कि चौबीस गांवों की परगना बैठक में भी इसी बात की चर्चा थी कि पाकिस्तान दोगला देश है। इसको कठोर जवाब देंगे तभी बात बनेगी।

अपाणौ तो बदलौ पूरो व्हियो

जोधपुर की हथाइयों पर लोगों ने कहा कि अपाणो तो बदलौ पूरो व्हियो। आपरेशन सिंदूर रौ मकसद तो पूरो हुइग्यो। अपौ तो इण फॉर्मूले माथे काम करिया की सांप भी मर जावै अर लाठी नी टूटै। जालोरी गेट हथाई पर बैठे राजेश जोशी ने कहा, पाकिस्तान झुक गियो…आपोणी सेना रे सामे…। इण सु बढ़ियां और कई हू सके। पण ओ ट्रंप घोषणा करी जिकी घोषणा पैला आपां करता मजौ आजावतो। फलोदी में रविवार-सोमवार की रात को प्रशासन ने रात 8 बजे से सुबह पांच बजे तक अलर्ट की स्थिति में लोगों से स्वैच्छिक ब्लैकआउट करने की अपील की।

हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार ग्रामीण

फलोदी जिले के सीमावर्ती गांव नोख के ग्रामीण हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पाक को उसी की भाषा में जवाब देना होगा।

यह भी पढ़ें :भारत पाक सीमा पर तनाव से रेल यातायात प्रभावित, बाड़मेर-मुनाबाव ट्रेन रद्द, कई गाड़ियों का समय बदला