1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर : यहां धूप में तपते हुए करना पड़ता है बसों का इंतजार

- सिटी परिवहन बस स्टॉप की जगहों पर यात्रियों के लिए नहीं है छाया का इंतजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Sawaisingh Rathore

•

Updated: 28 May 2018, 8:22 PM IST

Jodhpur : City Transport Bus Stop Problem

जोधपुर : यहां धूप में तपते हुए करना पड़ता है बसों का इंतजार

बासनी (जोधपुर).
क्षेत्र के कुछ स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय नहीं होने के कारण धूप में तपते हुए सिटी परिवहन बसों या टैक्सी का इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से कुछ स्थानों पर भले ही यात्री प्रतीक्षालय तैयार किए हो, लेकिन अधिकतर जगहों के हालात अच्छे नहीं हैं। जहां बस स्टाफ बने हुए हैं, वहां खड़े रहने और छाया जैसे इंतजाम भी नहीं हैं। कुछ जगह यात्री प्रतीक्षालय की छत ही उखड़ी हुई है। इन दिनों हीट स्ट्रोक यानि लू का कहर बढ़ रहा है। ऐसे में यात्रियों को गाड़ी का इंतजार करने में गर्मी, लू, बैठने का स्थानाभाव आदि के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

छूट रहा पसीना
यात्रियों को पहले जहां बैठने की उचित व्यवस्था आदि नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना तो करना ही पड़ता था अब इसके साथ गर्मी का सितम और जुड़ गया है। बस का इंतजार करने वालों के लिए बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पैरों पर ही खड़ा रहना पड़ता है। इसके साथ लू के थपेड़े भी यात्रियों की इस परेशानी को बढ़ा रहे हैं।

पेड़ की छांव ही सहारा-
बस का इंतजार करने वालों के लिए यात्री प्रतीक्षालय नहीं होने के कारण पेड़ों की छांव ही सहारा बन रही है। आधुनिकरण की अंधी दौड़ में लोगों ने पेड़ पौधे काटकर कंक्रीट के जंगल खड़े कर दिए है। ऐसे में बस या टेक्सी का इंतजार करने वालों को कुछ स्थानों पर पेड़ की छांव भी नसीब नहीं हो रही है। ऐसे में उन्हें या तो किसी दुकान या केबिन की ओट लेनी पड़ रही है या फिर कड़ी धूप में ही पसीने से तरबतर होकर इंतजार करना पड़ रहा है।

इन स्थानों पर हैं दरकरार-
बस का इंतजार करने वालों के लिए क्षेत्र के कई स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय बनाकर लोगों को राहत पहुंचाई जा सकती है। जहां बैठने की उचित व्यवस्था के साथ ही गर्मी व लू से बचने के लिए टिनशेड की छत हो। क्षेत्र के चार दुकान, सांगरिया फांटा, सांगरिया बाइपास, तनावड़ा फांटा, अमृतादेवी तिराहा, मधुबन मोड़, मधुबन बस स्टेण्ड, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, सरस्वति नगर, एम्स , चौपासनी, शास्त्रीनगर थाना, डीजल शेड आदि क्षेत्रों में सुविधाजनक यात्री प्रतिक्षालय बनाने की आवश्यकता है।