11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बादलों ने किया तपती धरा पर छिडक़ाव

- फलोदी में पारा 46 डिग्री, अन्य जगहों में थोड़ी राहत - रात को कई इलाकों में आंधी व बूंदाबांदी

2 min read
Google source verification
jodhpur

जोधपुर . संभाग के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को दिनभर आसमान खुला रहने से चिलचिलाती धूप ने लोगों को हलकान किए रखा। फलोदी में आज ४६ डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शेष अधिकांश हिस्सों में तापमान काबू में रहने गर्मी से कुछ राहत रही। शाम ढलने के बाद जोधपुर जिले के फलोदी, लोहावट, पीलवा देणोक सहित कई हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी व हल्की बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार आंधी व बादलों का मौसम आगे भी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पैदा हुई मौसमी परिस्थितियों की वजह से अंधड़ और बादल आ रहे हैं।

सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान २८.२ डिग्री रहा। सुबह से ही धूप खिली हुई थी। दिन चढऩे के साथ गर्मी बढ़ती गई, लेकिन तेज हवा बहने से तपिश का अहसास कुछ कम हो रहा था। दोपहर में घर से बाहर धूप में निकलने पर पसीने छूट रहे थे। हवा में नमी का स्तर पचास फीसदी से ऊपर होने पर हल्की उमस भी बनी हुई थी। अधिकतम तापमान ४१.९ डिग्री रहा, जो कल की तुलना में करीब एक डिग्री कम था। रात को जोधपुर शहर में भी बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। ग्रामीण इलाकों में रात को बादलों ने बरसना शुरू किया। कहीं हल्की बरसात हुई तो कहीं छींटों से ही संतोष करना पड़ा। फलोदी में भीषण गर्मी रही। गुरुवार को भी कस्बा ४६ डिग्री के साथ भट्टी बना हुआ था। रात को फलोदी में भी बादलों की आवाजाही से तपिश से कुछ राहत रही।
जैसलमेर और बाड़मेर में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान २६.६ और अधिकतम ४२.६ डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा २५.६ और दिन का ४१.५ डिग्री मापा गया। दोनों ही स्थानों पर तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे दिन में गर्मी से कुछ राहत रही। धोरे दिन को तप रहे थे, लेकिन शाम को मौसम सामान्य होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।