11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर: हरियाणा पुलिस के जवानों का ट्रेन में हंगामा, यात्रियों में मचा रहा हड़कंप, एक बच्ची की मौत!

जवानों ने ट्रेन में हंगामा किया, यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। दिल्ली सराय रोहिल्ला से जोधपुर आ रही थी ट्रेन। हरियाणा के 150 जवान पुलिस ट्रेनिंग के लिए जोधपुर पहुंचें हैं। जोधपुर: हरियाणा पुलिस के जवानों का ट्रेन में हंगामा, यात्रियों में मचा रहा हड़कंप
2 min read
Google source verification
1_1.jpg

जोधपुर।

हरियाणा के लगभग 150 पुलिसकर्मियों ने बुधवार रात दिल्ली से जोधपुर आ रही एक ट्रेन में हंगामा खड़ा कर दिया और डिब्बों में किसी भी यात्री को जाने नहीं दिया। जबकि उन्होंने आरक्षण करवाया हुआ था। जानकारी के अनुसार, पुलिस जवानों ने अपने डिब्बों को बंद कर दिया था, उनके पास भी आरक्षण था। जवानों ने आधे से अधिक मार्ग के लिए आरक्षण होने के बावजूद किसी भी यात्री को रूट स्टेशनों से डिब्बे में सवार होने की अनुमति नहीं दी।

बताया जा रहा है कि पुलिस के जवान दिल्ली से ट्रेन के तीन स्लीपर कोच एस-8, एस-9 और एस-10 में घुस गए और किसी यात्री को अंदर घुसने नहीं दिया। डिब्बों में पहले से बैठे यात्रियों को भी बाहर निकाल दिया। इसके साथ ही यात्रियों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की भी की। मिली जानकारी के मुताबिक़ ट्रेन के लेट होने की वजह से एस 1 कोच में यात्रा कर रहे एक परिवार की दो माह की बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डेगाना जंक्शन पर डॉक्टर ने इसकी पुष्टी भी की। हालांकि उसके परिजनों के जोधपुर नहीं आने से पूरी जानकारी नहीं मिल आई।

जोधपुर डिवीजन के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार इस संबंध में टीटीई से रिपोर्ट मांगी गई है। शर्मा ने बताया कि रेलवे की ओर से घटना से सम्बंधित टीटीई से रिपोर्ट मांगी गई है, उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के कुछ जवान सराय रोहिल्ला-जोधपुर ट्रेन संख्या 2248 में चढ़े और अपने डिब्बे में अन्य यात्रियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया। जवानों ने ट्रेन में हंगामा किया और डेगाना स्टेशन तक किसी भी यात्री को डिब्बे में जाने की अनुमति नहीं दी। चूंकि सभी बोगियां आपस में जुड़ी हुई थी इसलिए यात्रियों ने अन्य डिब्बों के जरिए डिब्बे में प्रवेश किया।

जानकारी के मुताबिक, ये पुलिसकर्मी हरियाणा से पुलिस ट्रेनिंग के लिए जोधपुर पहुंचे हैं।

यात्रियों की पीड़ा
एक यात्री ने बताया कि हमने ट्विटर का उपयोग करके रेलवे प्रशासन से भी मदद मांगी, लेकिन किसी भी अधिकारी द्वारा कोई राहत नहीं दी गई। जबकि एक अन्य यात्री ने कहा कि पूरी यात्रा उनके लिए एक बुरा सपना बन गई।