10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत V/S शेखावत:: सबसे हॉट सीट में वोटिंग को लेकर आई ये Latest Update

लोकसभा चुनाव 2019 के तहत सोमवार को जोधपुर लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। जोधपुर में दोपहर एक बजे तक 47.07 प्रतिशत मतदान हुआ है।
2 min read
Google source verification
Jodhpur Lok Sabha Election 2019

जोधपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के तहत सोमवार को जोधपुर लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। जोधपुर में दोपहर एक बजे तक 47.07 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं जोधपुर से सटी बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में 51.33 प्रतिशत और पाली लोकसभा क्षेत्र में 43.32 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जोधपुर की बात करें तो पोकरण, लोहावट, लूणी व शेरगढ़ में अब तक भारी मतदान हुआ है तो वहीं जोधपुर शहर वोटिंग में पिछड़ रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ कहे जाने वाले क्षेत्र में सियासी घमासान मचा हुआ है। प्रदेश की सबसे हॉट सीट कही जाने वाली इस सीट पर तीन बार सीएम की कुर्सी पर बैठने वाले गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को कांग्रेस ने यहां मैदान में उतारा है। भाजपा ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बार फिर से भरोसा जताया है।

गहलोत ने परिवार सहित वोट डाला
महामंदिर क्षेत्र स्थित वर्धमान जैन स्कूल में मतदान केंद्र में सुबह सीएम अशोक गहलोत अपने पुत्र और प्रत्याशी वैभव गहलोत सहित परिवार के साथ वोट देने पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया के सवालों पर कहा कि कांग्रेस प्रदेश में जीत रही है। मुद्दों के बिना ही भाजपा चुनाव लड़ रही है।


परिवार सहित वोट देने पहुंचे शेखावत
भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखात ने भी परिवार सहित वोट डाला। उन्होंने कहा कि मीडिया ने इस चुनाव को पीएम मोदी बनाम सीएम अशोक गहलोत बना दिया है। जबकि यह राष्ट्रवाद बनाम वंशवाद का है। हमारी पार्टी की नीति आतंकवाद के खिलाफ है। हमारा विपक्षी दल देशद्रोह को हटाने की नीतियां लाना चाह रहा है। हम यह चाहते हैं कि वह जनता को यह स्पष्ट करे कि इसके पीछे की मंशा क्या है?

दोपहर एक बजे मतदान प्रतिशत

जोधपुर सिटी : 43.76
सरदारपुरा: 45.90
सूरसागर: 45.44
फलौदी: 45.52
लोहावट: 48.20
शेरगढ़: 48.23
लूणी: 47.97
पोकरण: 53.97

जोधपुर ससंदीय क्षेत्र में कुल मतदाता : 19 लाख 59 हजार 181
1022730- पुरुष
931077- महिला
12- थर्ड जेंडर
5362- सर्विस वोटर

-सबसे ज्यादा मतदाता- लूणी विधानसभा क्षेत्र

-सबसे कम मतदाता-शहर विधानसभा क्षेत्र

विधानसभा क्षेत्र.........पुरुष........महिला.......थर्ड जेंडर.....सर्विस वोटर.... कुल मतदाता
फलोदी ...............124128...110598.....3..............785...............235514

लोहावट...............125714...111414.....0..............1313.............238441
शेरगढ़.................134102...120517.....0...............1268............255887

सरदारपुरा.............121962...115308....4...............520...............237794
शहर ..................103373...99763.......1...............114...............203251

सूरसागर ............144542..132929.....2...............96..................277569
लूणी..................161507..145180.....2...............508................307197

पोकरण...............107402...95368.....0................758................203528

(जिले में कुल मतदाता 25 लाख 54 हजार 874 हैं। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र ओसियां, भोपालगढ़ व बिलाड़ा के मतदाता पाली संसदीय क्षेत्र में आते हैं।)
विधानसभा क्षेत्र..... पुरुष......महिला...थर्ड जेंडर..सर्विस...कुल मतदाता

ओसियां.........126368.....113976.....2...1102......241448
भोपालगढ़.......148064.....135450....2.....2128.....285644

बिलाड़ा..........140409.....130738....2......980......272129

जिले में सबसे ज्यादा 30 से 39 वर्ष की उम्र के मतदाता

-18 से 19 वर्ष- 65 हजार 492

-30 से 39 उम्र - 6 लाख 12 हजार 535

-80 वर्ष से ऊपर - 44 हजार 694 मतदाता