26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur Lok Sabha Election Results 2024: गजेंद्र सिंह शेखावत जीते

Jodhpur Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: जोधपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेसी प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा का मुकाबला

less than 1 minute read
Google source verification
Jodhpur Lok Sabha Election Results 2024 LIVE Updates

Jodhpur Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेसी प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा को हराया है।

पिछले 2 लोकसभा चुनावों का हाल

शेखावत लगातार 2 बार जोधपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। ऐसे में उन्होंने जीत की हैट्रिक का दावा किया है। बता दें कि जोधपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को 274440 मतों से हराया था। 2019 के चुनाव में भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत को 788888 वोट और वैभव गहलोत को 514448 मत मिले थे। वहीं 2014 के चुनाव में शेखावत को 713515 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार चंद्रेश कुमारी के खाते में 303464 वोट आए थे। शेखावत ने ये मुकाबला 410051 वोटों से जीता था।

2019 और 2024 लोकसभा चुनावों की तुलना

कुल मतदान प्रतिशत
वर्ष 2019- 68.80
वर्ष 2024- 64.27

महिला मतदान प्रतिशत
वर्ष 2019- 67.03
वर्ष 2024- 62.33

पुरुष मतदान प्रतिशत
वर्ष 2019- 69.66
वर्ष 2024- 66.03

जोधपुर लोकसभा क्षेत्र: ये रहे हैं अब तक सांसद

वर्ष- सदस्य- दल
1951-52- हनुवंत सिंह- निर्दलीय
1952- जसवन्तराज मेहता- स्वतंत्र (उपचुनाव)
1957- जसवन्तराज मेहता- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962– लक्ष्मीमल्ल सिंघवी- स्वतंत्र
1967— नरेंद्र कुमार सांघी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1971- कृष्णा कुमारी- स्वतंत्र
1977– रणछोड़दास गट्टानी- जनता पार्टी
1980– अशोक गहलोत- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई)
1984– अशोक गहलोत- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989- जसवन्त सिंह- भारतीय जनता पार्टी
1991- अशोक गहलोत- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1996– अशोक गहलोत- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1998- अशोक गहलोत- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1999– जसवन्त विश्नोई- भारतीय जनता पार्टी
2004- जसवन्त विश्नोई- भारतीय जनता पार्टी
2009– चंद्रेश कुमारी कटोच- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2014– गजेंद्र सिंह शेखावत- भारतीय जनता पार्टी
2019– गजेन्द्र सिंह शेखावत- भारतीय जनता पार्टी

यह भी पढ़ें-Jodhpur Lok Sabha seat Result 2024: शेखावत लगाएंगे हैट्रिक या उचियारड़ा की खुलेगी किस्मत, आज होगा साफ