
Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates: जोधपुर लोकसभा सीट पर परिणाम के लिए महज कुछ घंटों का और इंतजार है। सुबह 8:30 बजे ईवीएम का पिटारा खुलेगा। उसमें दर्ज जनता के वोटों की गिनती से तय होगा कि जोधपुर की जनता किसे चुनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजती है। मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। इसमें तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। मतगणना केंद्र पर मौजूद रिटर्निंग ऑफिसर प्रत्येक राउंड की गिनती के बाद रिजल्ट बताएंगे। साथ ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी अपडेट करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि मतों का पहला रुझान सुबह 9 बजे आएगा तथा दोपहर एक बजे तक जोधपुर लोकसभा सीट की तस्वीर साफ हो जाएगी।
सुबह 6:30 बजे स्ट्रॉन्ग रूम खोलकर कड़ी सुरक्षा में ईवीएम को एआरओ लेकर निकले। एआरओ ईवीएम को लेकर मतगणना कक्ष तक गए। उसके बाद चैक किया गया। इसकी वीडियाग्राफी हुई। फिर काउंटिंग का कार्य शुरू होगा।
सबसे पहले 12700 पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। पहले सभी बैलेट को स्कैन किया जाएगा। इससे वैध और अमान्य बैलेट को छांटा जाएगा। अमान्य वोटों के बारे में आरओ को बताया जाएगा। पोस्टल बैलेट की काउंटिंग दो रूम में होगी। एक में 22 व दूसरे में 6 टेबल होंगी। दोनों कक्षों में आरओ और एआरओ प्रभारी होंगे। एडीएम प्रथम के अनुसार 12700 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं।
काउंटिंग 155 राउंड में पूरी होगी। सबसे ज्यादा राउंड लूणी विधानसभा के होंगे। सरदारपुरा के सबसे कम राउंड होंगे। फलोदी के 19 राउंड, लोहावट के 20 शेरगढ़ के 21, सरदारपुरा के 17, जोधपुर विधानसभा के 13, सूरसागर के 19, लूणी के 24 व पोकरण विधानसभा के लिए 22 राउंड होंगे।
लोहावट विधानसभा की काउंटिंग पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के ग्राउंड में स्थित हॉल नंबर 2 में होगी। कमरा नंबर 41 में शेरगढ़ विधानसभा, सूरसागर विधानसभा की काउंटिंग रूम नंबर 42, पोकरण की रूम नंबर 34, सरदारपुरा की सीआर रूम में, जोधपुर की कम्युनिकेशन लैब में, फलौदी की डी 8 व लूणी की डी 7 में काउंटिंग होगी।
सैनिक, चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी, सरकारी अधिकारी और प्रिवेंटिव डिटेंशन में रहने वाले लोग।
Published on:
04 Jun 2024 07:37 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
