21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

जोधपुर मंडी भाव: जीरा और सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, ईसबगोल में गिरावट; जानें दालें और घी के लेटेस्ट भाव

Jodhpur Mandi Bhav: जोधपुर मंडी में जीरा 150-200 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा, जबकि ईसबगोल 100-125 रुपए लुढ़का। अन्य कृषि जिंसों के भाव स्थिर रहे। सर्राफा बाजार में सोना 1,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,500 रुपए प्रति किलो महंगी हुई। दाल, घी, तेल और अनाज के भाव सामान्य रहे।
2 min read
Google source verification
Jodhpur Mandi Rates Today

Jodhpur Mandi Rates (Photo-AI)

Jodhpur Mandi Rates Today: जोधपुर की अनाज मंडियों में सोमवार को मसाला फसल जीरा में तेजी रही। जबकि ईसबगोल में मंदी देखी गई। जीरा में प्रति क्विंटल 150-200 रुपए तेजी, जबकि ईसबगोल में प्रति क्विंटल 100-125 रुपए गिरावट दर्ज की गई। अन्य कृषि जिसों में उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया, भाव सामान्य रहे। सर्राफा बाजार में सोना-चांदी में तेजी देखी गई। सोने के भावों में प्रति दस ग्राम 1000 रुपए, जबकि चांदी के भावों में प्रति किलोग्राम 1500 रुपए तेजी दर्ज की गई।

जानें अनाज के भाव

  • ग्वारगम 11975-12025 रुपए प्रति क्विंटल
  • ग्वार डिलीवरी 6000-6200 रुपए प्रति क्विंटल
  • ग्वार लोकल 5700-5900 रुपए प्रति क्विंटल
  • मूंग 7000-8500 रुपए प्रति क्विंटल
  • मोठ 5000-5500 रुपए प्रति क्विंटल
  • चना 5500-5550 रुपए प्रति क्विंटल
  • सरसों 7500-9000 रुपए प्रति क्विंटल
  • रायड़ा 7500-7700 रुपए प्रति क्विंटल
  • काला तिल 8500-9000 रुपए प्रति क्विंटल
  • तारामीरा 6000-6200 रुपए प्रति क्विंटल
  • मतीराबीज 16000-18000 रुपए प्रति क्विंटल
  • गेहूं 2700-4000 रुपए प्रति क्विंटल
  • ज्वार 2800-3000 रुपए प्रति क्विंटल
  • बाजरा 2500-2600 रुपए प्रति क्विंटल
  • जौ 2600-2650 रुपए प्रति क्विंटल
  • मक्की 1700-2200 रुपए प्रति क्विंटल

जानें मंडोर कृषि उपज मंडी के रेट

दलहन: दाल चना 7300-7800, मूंग मोगर 9200-10500, मूंग दाल 8800-10400, उड़द दाल 10900-11500, उड़द मोगर 11800-13500, काबली चना 7500-11200, मोठ मोगर 9400-9600, अरहर दाल 9800-13000, मसूर मल्का 7200-7300, काला मसूर 7000-7200, मौसमी चना 7200-7500, काला चना 6900 रुपए प्रति क्विंटल।

किराणा: धनिया 16000-20000, धनिया दाल 14000-16000, हल्दी निजामाबाद 18500-19500, हल्दी सांगली 19000-20000, मैथी 6500-7300, सिंघाड़ा 16000-30000, सौंफ 15000-30000, खोपरा 18500-19500 व गोटा 37000-42000 रुपए प्रति क्विंटल

चीनी: 4700-5000 रुपए प्रति क्विंटल (कर सहित)

गुड़: 5200-5700 रुपए प्रति क्विंटल।

देसी घी (कर सहित): कृष्णा 635, शक्ति 632, डेयरी बेस्ट 611, पालीवाल 578, शुभम 590, नमन 640, क्षीर 640, पारस 638 रुपए प्रति किलोग्राम।

तेल: नेचुरल 2840, पोस्टलाइन 2650, सोना 2700, सिटीजन मूंगफली 2980, डायमंड 3030, फॉर्चून 2610, महाकोश 2530, श्रीजी 2500, विभोर 2490, इंजन मूंगफली रिफाइंड 2800, इंजन मूंगफली फिल्टर 3200, वीर बालक सरसों 2950, सोया लोकल 2440, फोरविन सोयाबीन तेल 2510, फोरविन रिफाइंड मूंगफली तेल 2600 बीकानेर फ्रेश रिफाइंड मूंगफली तेल 2600, पॉम ऑयल 2440 व कॉटन सीड ऑयल 2700-2800 रुपए प्रति टिन।

जीरा मंडी: जीरा 16500-21300, ईसबगोल 9000-14525, सौंफ 7211-9650, धनिया 11500-13200, मैथी 5200-6095, पीली सरसों 6500-7930, रायड़ा 6700-7145, मूंग 5000-5745, मोठ 4500-5005 व ग्वार 5500-5850 रुपए प्रति क्विंटल।

ऐसे रहे सर्राफा भाव

  • स्टैंडर्ड सोना 1,46,000 रुपए प्रति दस ग्राम।
  • तेजाबी सोना 1,45,000 रुपए प्रति दस ग्राम।
  • चांदी हाथी छाप 2,25,500 रुपए प्रति किलोग्राम।
  • चांदी चौरसा 2,21,000 रुपए प्रति किलोग्राम।
  • (भाव लेने का समय शाम 6.20 बजे)