14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur News: 2 मासूम बच्चों के साथ पानी के हौद में मिली मां की लाश, परिजनों ने लगाया ऐसा आरोप

Jodhpur News: मृतका के पिता का आरोप है कि कुछ समय पहले बेटी अपने पीहर मोडकियां आई तो उसने सास, ससुर और पति पर दहेज के लिए मारपीट की बात कही थी।

2 min read
Google source verification
Married woman dies in Jodhpur

Jodhpur News: जोधपुर के भोजासर पुलिस थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में एक विवाहिता एवं दो बच्चों के शव ढाणी के पास ही बने पानी के हौद में मिले। वहीं, पीहर पक्ष ने मासूम बच्चों एवं विवाहिता की हत्या कर शव हौद में डालने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजन को सुपुर्द कर दिए गए। थाना प्रभारी दलपत सिंह ने बताया कि हौद में गिरने से संगमा पत्नी ओमप्रकाश (27) व उनके पुत्र कृष्ण (4) व पुत्री खुशी (2) की मौत हो गई। विवाहिता के पिता फरसाराम पुत्र मालाराम विश्नोई निवासी मोडकिया ने बताया कि उसकी पुत्री संगमा कि शादी 11 जुलाई 2019 को सुनील पुत्र ओमप्रकाश हनुमानगर भोजासर, जोधपुर के साथ हुई थी। विवाह के कुछ समय तो ठीक-ठाक रहा था, लेकिन पुत्री के दूसरी संतान खुशी के जन्म के बाद से ही पति, सास, ससुर ने पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुछ समय पूर्व पुत्री संगमा अपने पीहर मोडकियां आई तो उसने सास, ससुर और पति पर दहेज के लिए मारपीट की बात कही थी।

उमस व गर्मी में युवक बाड़े में बैठा, कुछ देर में दम टूटा

वहीं सूरसागर थानान्तर्गत रूपावतों का बास स्थित एक बाड़ी में झाड़ियों के बीच मंगलवार देर शाम एक युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि वह सोमवार दोपहर एक बजे उमस व गर्मी के बीच अकेला ही बाड़े में आया था और झाड़ियों के बीच बैठा था। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस को अंदेशा है कि उमस व गर्मी अथवा हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- आंखों में आंसू, गला भरा, झोली फैलाए बोली मां, बेटे की जान क्यों ली?