
फलोदी में राजा भृतहरि रम्मत मंचन के दौरान मौजूद दर्शक व टेरिये। मृगणी का रोल निभाते हुए कलाकार शांतिलाल पुरोहित (मृतक इनसेट) (पत्रिका फोटो)
Phalodi News : फलोदी में घटा बेहद दर्दनाक हादसा। लोकनाट्य राजा भृतहरि रमत के मंचन के दौरान रविवार तड़के मंच पर प्रस्तुति दे रहे कलाकार की दिल की धड़कन थम गई। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कलाकार 50 वर्षीय शांतिलाल की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि एक साल बाद फलोदी के मगरिया चौक में शनिवार रात नौ बजे रमत का आयोजन शुरू हुआ। रातभर रमत के मंचन के दौरान विभिन्न कलाकार प्रस्तुति देते रहे। कलाकार शांतिलाल ने राजा भृतहरि प्रसंग में मृगणी का किरदार निभाया था। वे मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे कि रविवार रात तड़के करीब साढ़े तीन बजे अचानक चक्कर आया ओर सीने में तकलीफ महसूस होने के बाद वे मंच पर ही गिर पड़े।
जिसके बाद मंच पर उपस्थित अन्य कलाकारों और दर्शकों को पहले तो कुछ समझ नहीं आया। पर जब वह नहीं उठे तो सभी चौंक गए। तुरंत प्राथमिक उपचार का प्रयास किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अचानक हुए हादसे से सभी कलाकार व दर्शक दुखी है।
Updated on:
26 May 2025, 10:17 AM IST
Published on:
26 May 2025, 10:17 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.