
जोधपुर का रवि भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 वल्र्ड कप में बिखेरेगा जलवा, श्रीलंका के साथ होगा पहला मुकाबला
जोधपुर. जोधपुर के फि रकी गेंदबाज रवि विश्नोई का अंडर-19 वल्र्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयन किया गया है। आशीष कपूर की अध्यक्षता वाली चयन समीति ने अगले वर्ष जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले वल्र्ड कप के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा की। उत्तर प्रदेश के प्रियम गर्ग की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम 17 जनवरी से 9 फ रवरी तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वल्र्ड कप में भाग लेगी। भारत का पहला मुकाबला 19 जनवरी को श्रीलंका के साथ होगा। रवि ने हाल ही में अफ गानिस्तान की टीम के सामने वनडे मैचों और इससे पहले इंग्लैंड व दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम के सामने सराहनीय प्रदर्शन किया था। वल्र्ड कप की भारतीय अंडर-19 टीम में रवि के चयन पर जोधपुर के क्रिकेट खिलाडिय़ों व स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षु खिलाडिय़ों ने खुशी जताई और रवि को बधाई दी। साथ ही परिवार में भी खुशी का माहौल है।
Published on:
3 Dec 2019, 10:02 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.