
एम आई जाहिर / जोधपुर. जोधपुर शहर कई चीजों के लिए ( Jodhpuri Zayqa ) मशहूर ( jodhpuri mirchi bada ) है। उनमें से मिर्ची बड़ा ( mirch bada ) भी एक है। कई मुसाफिर तो स्टेशन और बस स्टैंड से उतरते ही मिर्ची बड़े के बारे में पूछते हैं और जहां मिर्ची बड़ा मिलता है, वहीं चल पड़ते हैं। जोधपुर में शहर में मिर्ची बड़े का क्रेज रहता है। हर उम्र और वर्ग का आदमी मिर्ची बड़ा ( mirch bada ) खाता है। आम मजदूर और अपडाउन करने वाले कर्मचारी इसी के सहारे चलते हैं। कई यूथ खासकर स्टूडेंट्स तो मिर्ची बड़े का ही नाश्ता करते हैं। कोई मिर्च समेत आखा मिर्ची बड़ा ( mirch bada ) खा जाता है तो कोई बे्रड के साथ मिर्ची बड़ा खाता है।
चटनी के साथ मिर्ची बड़ा
आजकल नमकीन की कुछ दुकानों में तो चटनी के साथ मिर्ची बड़ा खिलाया जाता है। कई लोग एेसे भी हैं जो यह देखते हैं कि अगर घर में सब्जी नहीं बनी है या पसंद की सब्जी नहीं है तो मिर्ची बड़े से रोटी खा लेते हैं। यानी जोधपुर के लोग हर हाल में किसी भी तरह मिर्ची बड़ा खाते जरूर हैं। तभी तो शहर में मिर्ची बड़े की दुकानें बढ़ती ही जा रही हैं। पत्रिका ने शहर के नई सडक़ और स्टेशन रोड पर नमकीन की मशहूर दुकान पर इस बारे में बात की। आइए जानते हैं जोधपुरी मिर्ची बड़े के बारे में :
स्वादिष्ट बन जाता है मिर्ची बड़ा
जोधपुर के स्टेशन रोड स्थित दुकान पर अपने एक साथी के साथ मिर्ची बड़ा बना रहे श्रवण ने बताया कि मिर्ची बड़ा तो सभी बनाते हैं, मगर वे इस मिर्ची बड़े में कुछ एेसी चीजें डालते हैं, जो खाने वाले को बहुत पसंद आती हैं और मिर्ची बड़ा बहुत स्वादिष्ट बन जाता है।
लो तैयार हो गया मिर्ची बड़ा
उन्होंने बताया कि सुबह सबसे पहले उनके साथी आलू का मसाला बनाते हैं। यह आलू के भर्ते की तरह बन जाता है। इस मसाले में मिर्च, गर्म मसाला, हल्दी, हरा धनिया, साबुत धनिया, पोदीना और राई मिलाई जाती है। वे मसाले में काजू और किशमिश मिलाते हैं। उसके बाद हाथों से मुट्ठी में आए जितना मसाला ले कर बेसन के घोल में लपेटते हैं। उसके बाद वे पहले से कढ़ाही में गर्म मूंगफली के तेल में मिर्ची बड़े तलते हैं। लीजिए तैयार हो गया मिर्ची बड़ा।