30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WATCH : दंगर्ल गर्ल बबीता फोगाट की मेंहदी में दिखी कुश्ती की डिजाइन्स, जोधपुर की तातेड़ सिस्टर्स के टैलेंट के हुए मुरीद

दंगल गर्ल व अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट ने रविवार को भारत केसरी रह चुके विवेक सुहाग के साथ सात फेरे लेकर जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की है। हरियाणा के पैतृक गांव बलाली में हुई विवाह की रस्मों के बीच शनिवार को जोधपुर निवासी तातेड़ सिस्टर्स ममता और अनुसूया ने बबीता फोगाट के हाथों में मेहंदी रचाई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 2 Dec 2019, 2:21 PM IST

jodhpur's tater sister applied mehndi on wrestler babita phogat

दंगर्ल गर्ल बबीता फोगाट की मेंहदी में दिखी कुश्ती की डिजाइन्स, जोधपुर की तातेड़ सिस्टर्स के टैलेंट के हुए मुरीद

वीडियो क्रेडिट : नंदकिशोर सारस्वत/जोधपुर. गत वर्ष निक जोनास और प्रियंका चौपड़ा के विवाह में मेंहदी लगाने वाली जोधपुर की तातेड़ सिस्टर्स ने सुर्खियां बटोरी थीं। इस बार दंगल गर्ल बबीता फोगाट के विवाह में भी इन सिस्टर्स के टैलेंट की धूम देखने को मिली। इन्होंने अपनी प्रतिभा से फोगाट परिवार को अपना मुरीद बना लिया।

क्या आपने देखा है राजस्थान का इकलौता सिक्कों का यह म्यूजियम, शौक के इस जनून की अनूठी है दास्तान

दंगल गर्ल व अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट ने रविवार को भारत केसरी रह चुके विवेक सुहाग के साथ सात फेरे लेकर जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की है। हरियाणा के पैतृक गांव बलाली में हुई विवाह की रस्मों के बीच शनिवार को जोधपुर निवासी तातेड़ सिस्टर्स ममता और अनुसूया ने बबीता फोगाट के हाथों में मेहंदी रचाई थी। तातेड़ सिस्टर को खासतौर से बबीता ने अपने विवाह समारोह के लिए आमंत्रित किया था।

जोधपुर की तातेड़ सिस्टर्स ने रचाई दंगल गर्ल बबीता फोगाट के हाथों में मेंहदी, निक-प्रियंका के विवाह में थी डिमांड

मेहंदी में उकेरी पहलवानी
जोधपुर की तातेड़ सिस्टर्स ने फोगाट सिस्टर्स को सरप्राइज दिया। तातेड़ सिस्टर्स ने बबीता के हाथों व कलाइयों में जो मेहंदी की डिजाइन्स बनाई हैं। इनमें फोगाट की पहलवानी के प्रख्यात मूव्स को उकेरा गया है। जिन्हें देख कर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। ऑर्गेनिक मेहंदी का उपयोग करने वाली तातेड़ सिस्टर्स ने हथेलियों में शगुन के दुल्हा-दुल्हन के चित्र उकेरे, कलाइयों में सदा सुहागन रहो और विवेक की दुलहनिया आदि शगुन के स्लोगन लिखे हैं। वहीं हाथों में खेल से जुड़े डिजाइन्स हैं। पैरों में जोधपुरी झरोखों की डिजाइन्स हैं। इनके बीच विवेक और बबीता का अर्धनारीश्वर रूप भी डिजाइन किया गया है।

जोधपुर का अनूठा रेस्त्रां, इस कैफे कम आर्ट गैलरी में पसंद आने पर खरीद सकते हैं मनचाहा सामान

पूरे परिवार ने लगवाई मेहंदी
दुल्हन बबीता फोगाट सहित पूरे परिवार की महिला सदस्यों के हाथों में भी मेहंदी रचाई गई है। उल्लेखनीय है कि रविवार को विवाह समारोह के बाद 2 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन समारोह है। इसमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के साथ प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता भी शिरकत करेंगे।