10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिन बरसे निकल गए बादल, उमस ने छुड़ाया पसीना

jodhpur news - मानसूनी ट्रफ खिसकने से क्षीण हुई बारिश की संभावना
less than 1 minute read
Google source verification
बिन बरसे निकल गए बादल, उमस ने छुड़ाया पसीना

बिन बरसे निकल गए बादल, उमस ने छुड़ाया पसीना

जोधपुर. सूर्यनगरी समेत मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को बादल बिना बरसे ही निकल गए। हवा में नमी बढऩे से उपजी उमस पसीना छुड़ाती रही। जैसलमेर-बाड़मेर के कुछ इलाकों में जरूर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। अब मानसूनी ट्रफ उत्तर की ओर खिसक जाने से बारिश की सम्भावना भी क्षीण हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा। बादलों की हल्की आवाजाही रहेगी।

जोधपुर में शुक्रवार को हुई अच्छी बारिश के बाद मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन दिन भर सूर्यदेव बादलों के साथ आंख मिचौली का खेल खेलते रहे। कई बार घटाएं छाई तो बारिश की आस जगी, लेकिन लोगों को निराश कर बादल बिना बरसे निकल गए। धूप खिलने के साथ आद्र्रता का 100 प्रतिशत तक पहुंचा स्तर पसीना छुड़ाता रहा। शाम को कुछेक इलाकों में छींटे गिरे। ग्रामीण इलाकों में भी ऐसा ही मौसम रहा।

जैसलमेर के पोकरण में 53, रामगढ़ में 41, सम में 43, फतेहगढ़ में 15 व नोख में 8 मिलीमीटर बारिश हुई। बाड़मेर के कुछ स्थानों पर हल्की बरसात हुई। पाली, जालोर, सिरोही के अधिकांश हिस्सों में बादलों ने निराश किया।