5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
भतीजे को आगे करने के बाद भी विधायक भंसाली ने भरा नामांकन, राजनीति के गलियारों में गर्मा गई चर्चा
Play video

भतीजे को आगे करने के बाद भी विधायक भंसाली ने भरा नामांकन, राजनीति के गलियारों में गर्मा गई चर्चा

सोमवार को कांग्रेसी प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल करने की होड़ दिखी।
Google source verification

video : SK munna/जोधपुर. राजनीति के गलियारों में चर्चाएं तब गर्मा गईं जब वयोवृद्ध शहर विधायक कैलाश भंसाली अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। यहां लोगों में चर्चाएं फैल गईं कि कुर्सी की माया के आगे अच्छे-अच्छे डिग जाते हैं। उल्लेखनीय है कि विधायक भंसाली ने अपने उम्र का हवाला देते हुए इस बार के चुनावों में अपने भतीजे अतुल भंसाली को आगे किया था। नवोदित प्रत्याशी अतुल पर भाजपा ने भरोसा जताते हुए शहर विस क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अतुल ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। वहीं सोमवार को कांग्रेसी प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल करने की होड़ दिखी। इस बीच पहुंचे कैलाश भंसाली को देख हर कोई हतप्रद रह गया। यहां उन्होंने डमी कैंडिडेट के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने आज ही उनसे अपना नामांकन दाखिल करवाया है।